RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बागपत:स्टेट एजुकेशन एचीवमेंट सर्वे 2023 के संबंध में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 01 नवंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्टेट एजुकेशनल एचीवमेंट सर्वे 2023 के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जनपद में कक्षा 3, 6 एवं 9 के विद्यार्थियों का भाषा एवं गणित में उपलब्धि स्तर जानने के लिए 3 नवंबर 2023 को स्टेट एजुकेशन एचीवमेंट सर्वे 2023 का आयोजन कराया जाना है जिसके क्रम में जनपद में 481 स्कूलों में 14201 विद्यार्थियों द्वारापरीक्षा दी जाएगी इस परीक्षा में कक्षा3 की 135 विद्यालयों में 3972 विद्यार्थी परीक्षा देंगे जो परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी, कक्षा 6 की परीक्षा 181 विद्यालयों में 5411 विद्यार्थी परीक्षा देंगे परीक्षा अवधि समय 75 मिनट होगा जबकि कक्षा 9 के विद्यार्थियों की परीक्षा 165 विद्यालयों में आयोजित होगी जिसमें 4818 विद्यार्थी प्रतिभा करेंगे जिसकी अवधि 90 मिनट होगी। यह परीक्षा 10:30 बजे से आयोजित की कराई जाएगी जिससे छात्र-छात्राओं की उपलब्धि स्तर का आकलन किया जाएगा। यह परीक्षा भारत सरकार एवं एनसीईआरटी के माध्यम से कराई जाएगी। इसमें अध्यापकों के उपलब्धि स्तर को जानने के लिए भी उनका भी सर्वे किया जाएगा ।जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सूची में आवंटित विद्यालय बच्चों की संख्या भाषा का माध्यम का वेरिफिकेशन पूर्ण कर लिया गया है।
इस अवसर पर डायट प्राचार्य गिरवर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ,जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

वैज्ञानिकों ने भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन मैत्री में पहचानी गई प्लाज्मा तरंग के एक रूप की विशेषताओं की जांच की है।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस- 2023 के अवसर पर पूरे उमंग एवं उत्साह के साथ आयोजित होगा झंडोतोलन कार्यक्रम।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों संबंधी बैठक।

rktvnews

PK ने पीएम मोदी पर किया बड़ा हमला, बोले – मोदी जी ने सिवान में बिहार के लोगों से झूठ बोला कि 4 करोड़ लोगों की गरीबी खत्म कर दी, मुझे दो-ढाई साल में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बक्सर के राजपुर प्रखंड में जिलाधिकारी ने किया जनसंवाद।

rktvnews

Leave a Comment