RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:01 एवं 02 अगस्त को आयोजित होने वाले कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 जुलाई।जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आगामी 01 एवं 02 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। मेला के सफल संचालन एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर आज उपायुक्त चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी ने स्थल पर पहुँचकर टेंट, स्टॉल, ब्रांडिंग, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह मेला कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार के क्षेत्र में जिले के किसानों, उद्यमियों एवं युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय इस मेले में कृषि तकनीक, उपकरण, योजनाओं एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न स्टॉल, प्रदर्शनी व कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

डेयरी व्यवसाय अपनाकर छाया दीदी बन गई लखपति।

rktvnews

भोजपुर : हवलदार अशोक प्रसाद को बिहार घाट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर! नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का दिया निर्देश।

rktvnews

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मीता वशिष्ठ हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए स्थापित गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष नियुक्त।

rktvnews

भोजपुर:अज्ञात लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:6, 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव।

rktvnews

Leave a Comment