RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली को डीडीसी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

मतदाता जागरूकता रैली को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा रवाना करते डीडीसी विक्रम वीरकर

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)02 मई।आज स्वीप अंतर्गत समाहरणालय आरा में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।जागरूकता रैली समाहरणालय से प्रारंभ होकर रमना मैदान होते हुए प्रखंड आरा सदर के बी.पी.आई.यू कार्यालय तक गया ।रैली को उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | कार्यक्रम में संस्कार, उन्नति और क्रांति संकुल स्तरीय संघ से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की लगभग 300 दीदियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया गया।सेल्फी प्वाइंट में फ़ोटो खिंचवाकर वोट डालने का शपथ लिया गया ।जागरूकता रैली में जीविका दीदियों ने नारों के द्वारा लोगों से मताधिकार करने की अपील की गई ।1 जून को क्या करेंगे , वोट करेंगे – वोट करेंगे , मिल – जुल कर वोट डालें, देश के लिए अपना फर्ज निभाएं , मतदान है आपका अधिकार – इसे वोट डाल कर करो स्वीकार ।मतदान केंद्र जाएंगे, लोकतंत्र की शक्ति बढ़ाएंगे।छोड़ कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, वोट डालने जाना है, अपना फ़र्ज निभाना है। जन जन का नारा है , मतदान अधिकार हमारा है, आदि नारों के द्वारा सभी को जागरूक किया ।इस दौरान जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, बरुन कुमार, प्रबंधक सामाजिक विकास, प्रबंधक संचार के साथ साथ अन्य प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक , विभीन्न कैडर उपस्थित थी। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार की जागरूकता रैली सभी संकुल स्तरीय संघों, ग्राम संगठनों में निकाली जा रही है। स्वयं सहायता समूहों के बैठकों में मताधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर घर भ्रमण कर 1 जून को मत देने की अपील की जा रही है।

Related posts

भोजपुर:भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जम्मू पर ध्यान केंद्रित करने की आतंकवादी साजिश सफल नहीं होगी: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

मॉयल ने वित्त वर्ष 2026 में अब तक का जुलाई माह का सर्वाधिक‍ उत्पादन हासिल किया।

rktvnews

भोजपुर:हाई टेक क्रिकेट अकादमी, करमन टोला क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया।

rktvnews

सारण: कार्य संस्कृति एवम् साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया रंगारंग तीज उत्सव 2024।

rktvnews

Leave a Comment