RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग टोबगे ने भारत सरकार की सहायता से थिम्पू में निर्मित अत्याधुनिक अस्पताल ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
भारत सरकार ने 150 बिस्तरों वाले ग्यालत्सुएन जेटसन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के विकास में दो चरणों में सहायता प्रदान की है। इस अस्पताल के पहले चरण का निर्माण 22 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था और यह 2019 से चालू है। दूसरे चरण का निर्माण 12वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत 119 करोड़ रुपये की लागत से 2019 में शुरु किया गया था और अब यह पूरा हो चुका है।
यह नवनिर्मित अस्पताल भूटान में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाएगा। यह नया अस्‍पताल बाल चिकित्‍सा, स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान, एनेस्थिसियोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर, नवजात शिशु गहन देखभाल और बाल गहन देखभाल के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्‍त होगा।
ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भारत-भूटान साझेदारी का शानदार उदाहरण है।

Related posts

रामगढ़:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने की बाढ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग।

rktvnews

भोजपुर:स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर रघुपति यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की!शिक्षा की शक्ति ने मिसाइल मैन को देश का सर्वोच्च नागरिक बनाया:रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर : ओम नमः शिवाय व हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) – राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment