RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बी एस डीएवी में ‘गरबा नाइट्स’

उमंग व उत्साह के साथ-साथ शक्ति की आराधना का सम्मिलित आह्वान है ‘गरबा’ : नूपुर ठाकुर

जब ‘माँ-बेटी’ की जोड़ियों को मिला मंच, तब बच्चा-बच्चा थिरक उठा

RKTV NEWS/ आरा ( भोजपुर)17 अक्टूबर।कल स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘गरबा नाइट्स’ का आयोजन हुआ। देर तक चले इस कार्यक्रम में कक्षा एक से आठवीं तक की लगभग तीन सौ छात्राओं ने हिस्सा लिया। इन छात्राओं के साथ इनकी माताओं की उपस्थिति भी अनिवार्य थी। इस प्रकार यह लगभग छह सौ की संख्या में उपस्थित ‘गरबा’ प्रेमियों ने धूम मचा दी। अच्छी और जरूरी बात यह रही कि हर बेटी अपनी माँ के साथ समूह नृत्य में परस्पर प्रतिस्पर्धा में प्रदर्शन करती नजर आईं। कोई किसी से कम न था।
संध्या चार बजे से आरंभ होकर रात आठ बजे तक अलग-अलग समूह नृत्यों तथा झलकियों ने सबको रोमांचित किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ हुआ। आरंभ में छोटे बच्चों की समूहिक प्रस्तुति ‘नव दुर्गा’ ने उपस्थित जन समूह को भक्ति और उल्लास से भर दिया। विद्यालय परिसर में साक्षात नव दुर्गाओं की उपस्थिति ने अन्याय, अत्याचार, व्यभिचार और तमाम वृत्तियों के खिलाफ शक्ति का शंखनाद करती प्रतीत हो रही था। छात्राओं के एक दूसरे समूह ने ‘अयिगिरि नन्दिनि’स्तुति नृत्य करते हुए शक्ति का आह्वान किया तो वहीं छोटे बालक-बालिकाओं के एक समूह ने रामायण के एक अंश के सहारे शक्ति की महिमा का गुणगान किया। इसके ठीक बाद विद्यालय की नवोदित शिक्षिकाओं नंदिनी, काजल, साक्षी, शिवानी, प्रिया, पूजा तथा मनीशा ने पारंपरिक गरबा की एक जबरदस्त प्रस्तुति दी।
मंचीय प्रस्तुतियों के बाद ‘गरबा नाइट्स’ शुरु हुआ जो परिसर के सुसज्जित ट्रैक पर प्रदर्शित हुआ। गरबा क्वीन, गरबा ग्लैमर, गरबा स्टार्स, नवरात्रि क्वीन आदि समूहों ने अलग-अलग गीतों की धुन पर एक से बढ़के एक प्रस्तुतियाँ दी। ढोली तारो ढोल बाजे, ढोल बाजे / हे शुभारंभ हो शुभारंभ, मंगल बेला आई/ हो राम सिया की देखो निराली है, प्रेम लीला/ ओढ़नी उड-उड जाये
उड़े रे मेरी ओढ़नी आदि प्रचलित गीतों पर सभी प्रतिभागियों ने खूब ठुमके लगाए। अंत सभी समूहों ने मिलकर ‘ग्रांड गरबा’ राउंड में जब धमाल मचाया तो आनंद व उत्साह चरमोत्कर्ष पर रहा।
‘गरबा नाइट्स’ के इस आयोजन में शहर की बहुचर्चित महिला चिकित्सक वीणा सिंह, नीलीमा पाण्डेय तथा ईशानी सिंह बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। अतिथियों ने प्रधानाचार्या, शिक्षिक्षिकाओं व उपस्थित प्रतिभागी माताओं के साथ गरबा के ठुमके लगाए। अंत में समूह में से कुछ चुनिंदा प्रतिभागियों को वेस्ट कास्ट्यूम, वेस्ट परफार्मर,वेस्ट मेकप तथा एनर्जेटिक परफार्मर के लिए अतिथियों के हाथों पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इस दौरान परिसर में लगी खाने-पीने की दुकानें भी बच्चों व अभिभावकों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सत्र-2025 में नेशनल योगा चैंपियंस के चार प्रतिभागियों को डीएवी सी एम सी की ओर से प्राप्त इक्कावन-इक्कावन सौ के चेक देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या नूपुर ठाकुर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों व छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें शारदीय नवरात्र की बधाई दी। अतिथियों को चादर, गुलदस्ता व प्रतीक चिह्न भेंट की। प्राचार्या ने कहा कि, ‘उमंग व उत्साह के साथ-साथ शक्ति की आराधना का सम्मिलित आह्वान है ‘गरबा’। हमने इस बहाने मातृ शक्ति को भी अभिव्यक्ति का अवसर निकाला है। मैं इस आयोजन की अपार सफलता के लिए भोजपुर की छात्र-छात्राओं व माताओं का आभारी हूँ।’
कार्यक्रम का संचालन स्वयं बालक-बालिकाओं के समूह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने बड़ी भूमिका अदा की।

Related posts

भोजपुर के आरा रेलवे स्टेशन पर भटकती नाबालिग को रेल थाना ने परिवार को किया सुपुर्द।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित, शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना एवं अन्य विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

दुमका में पर्पल फेयर: दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिला सम्मान।

rktvnews

भोपाल:ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियां सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जयपुर में सैनिक स्कूल का औपचारिक उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:80वें स्वतंत्रता दिवस पर चतरा में शान से लहराया तिरंगा, उपायुक्त ने दिया विकास, सुशासन एवं एकता का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment