RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : तीन वार्ड पार्षद सशक्त स्थाई समिति के सदस्य निर्वाचित!मामला शाहपुर नगर पंचायत का।

शाहपुर नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति के नवनिर्वाचित तीन सदस्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव प्रखंड परिसर स्थित सभागार मे निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी रवि रंजन कुमार गुप्ता तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह की देखरेख मे कराया गया। सशक्त स्थाई समिति के चुनाव मे वार्ड संख्या 5 के पार्षद हीरालाल पांडे तथा वार्ड संख्या 2 के पार्षद मो शाहिद अनवर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। वार्ड पार्षद हीरालाल पांडे और मो शाहिद अनवर के विरुद्ध कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं होने के कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जबकि वार्ड संख्या 1 के पार्षद मनोज पासवान और वार्ड संख्या 4 के पार्षद कमलेश कुमार राज के बीच चुनाव कराया गया। चुनाव मे मनोज पासवान 3 मतों से विजयी घोषित हुए। मनोज पासवान को सात मत जबकि कमलेश कुमार राज को चार मत मिले। सशक्त स्थाई समिति के चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर पंचायत के सभी 11 वार्ड पार्षद उपस्थित थे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी रवि रंजन कुमार गुप्ता ने तीनों विजयी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सशक्त स्थाई समिति के नवनिर्वाचित तीन सदस्यों मे से दो सदस्य हीरालाल पांडे और मनोज पासवान नये सदस्य बने हैं। मो शाहिद अनवर पहले से सशक्त स्थाई समिति के सदस्य रह चुके हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों मे उत्साह का माहौल देखा गया। विजयी पार्षदों को फूल माला और गमछा देकर सम्मानित किया गया। सशक्त स्थाई समिति के लिए निर्वाचित तीनों पार्षदों को बधाई देने का तांता लग गया। बधाई देने वालों मे मुख्य पार्षद जुगनू देवी, उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, पूर्व उप मुख्य  पार्षद गुप्तेश्वर साह, मंटू दूबे, मुन्ना पांडे, उमेश चंद्र पांडे, अंकित पांडे, कमलावती देवी, झामलाल पांडे आदि शामिल हैं।

Related posts

पटना:अभियोजन निदेशालय में “महिला सुरक्षा” विषय पर 5 दिवसीय कार्यशाला का द्वितीय चरण आयोजित।

rktvnews

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले के रमना मैदान में भव्य उत्सव की है तैयारी: डॉ पी सिंह

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं PMEGP, PMEGP-2 एवं PMFME योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

पौधरोपण से ज्यादा निगरानी की जरूरत।

rktvnews

बक्सर: बंदी दरबार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment