RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जन्मदिन पर याद किए गए डा राजेन्द्र प्रसाद।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 दिसंबर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोजपुर द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद की जयंती प्रो एस एन सहाय जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में मौला बाग स्थित आवास पर आयोजित हुआ। उपस्थित सदस्यों ने डा राजेन्द्र प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। गणमान्य उपस्थिति में अधिवक्ता लाल बाबू श्रीवास्तव विमलेश कुमार बुलगानी सुरेंद्र कुमार सिन्हा दिलीप कुमार सिन्हा जितेंद्र श्रीवास्तव ,पंकज श्रीवास्तव आदि रहे जिन्होंने 141वें जन्मदिवस पर इनके जीवन वृत्त को विस्तार से रखा। सामान्य परिवार से जन्म लेकर राष्ट्र की स्वतंत्रता संग्राम तथा वकालत के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान देते हुए स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति के राष्ट्रपति के पद को सुशोभित किया।यहां तक संविधान सभा की अध्यक्षता की।
अध्यक्षीय भाषण में प्रो सहाय ने राजेन्द्र प्रसाद के कुशाग्र बुद्धि, स्वतंत्रता आंदोलन में नेतृत्व, महात्मा गांधी के परम अनुयाई,सरल सादगी और ईमानदारी के प्रतीक,देश और राष्ट्रपति भवन को गौरवान्वित करने वाले महान विभूति को जन्मदिन पर कोटि-कोटि नमन है।इनके गुणों को आत्मसात करने की जरूरत है। युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन के लिए इनकी प्रतिमा लगनी चाहिए।इसके लिए जगह भी आवंटित था लेकिन आज तक अंदर में है। जिला प्रशासन व बिहार सरकार से प्रतिमा स्थापित करने की अपेक्षा है।

Related posts

भोपाल:“खुशियों की दास्तां”: “आयुष्मान” योजना के तहत फ्री इलाज होने से निशा चिंतामुक्त हुई।

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष ने नरबदिया में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया – श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की – श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल ने चातुर्मास के लिए भेंट किए 51 लाख

rktvnews

बबुआ जुग जुग जिअ!ये संबोधन है, अग्निपीड़ित वृद्ध महिला का जब समाजसेवी अजय सिंह ने राहत सामग्री दिया।

rktvnews

“सना” साबित करती है कि किसी महिला की कहानी सुनाने के लिए आपका महिला होना ज़रूरी नहीं: पूजा भट्ट

rktvnews

उद्योग विभाग की चार परियोजनाओं का उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन!बिहार के इंडस्ट्रियल एरिया को बेहतर बनाने के लिए बिहार सरकार संकल्पित: मंत्री

rktvnews

बिहार:छात्र हित में जेल जाना पड़े तो जाउंगा लेकिन बीपीएससी से माफी नहीं मांगूंगा : गुरू रहमान

rktvnews

Leave a Comment