RK TV News
खबरें
Breaking News

डीएम साहब जरा इन तस्वीरों पर भी दें ध्यान…अमरदीप कुमार जय

आरा शहर की सड़कों पर नशे की लत में लिप्त बच्चे(फोटो सौ.अमरदीप)

हमारे सुधार अभियानों को मुंह चिढ़ाती हैं ये तस्वीरें…: अमरदीप

RKTV NEWS/अनिल सिंह 04मई।हमारे सुधार अभियानों को मुंह चिढ़ाती ये तस्वीरें…के द्वरित स्वर में रोषपूर्ण शब्दों के साथ संबोधन करते हुए स्थानीय आरा शहर के समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने कुछ नाबालिग लडको और लड़कियों की नशा करते हुए की तस्वीरें साझा करते हुए कही।
अमरदीप कुमार जय ने बताया की कम उम्र के बच्चों में आजकल नशे का प्रचलन काफ़ी तेजी से बढ़ते हुए देखा जा रहा है। जिसके लिए वो कई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बाजार में मिलने वाली बॉन्फिक्स सरीखी चीजों का अपने तरीके से इस्तेमाल कर अपनी लत की पूर्ति कर रहे है।यहां तक की कई नाबालिगों द्वारा अपराध का कारण भी नशा ही है।इस बाबत हमे मंथन करने की ज़रूरत है की आखिर कैसे इसे रोक इन नौनिहालों की बेहतर जिंदगी के साथ एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके। अमरदीप कुमार जय ने दुःख जाहिर करते हुए कहा की ऐसे नाबालिगों को सही राह पर लाने और इन्हे शिक्षित करने के लिए अनगिनत संगठनों के साथ साथ सरकारी स्तर पर भी कई कार्यक्रम किए जा रहे है। लेकिन इन सारी चीजों पर यह तस्वीरें खुद ब खुद सवाल का जवाब बन रही है की सच्चाई क्या है।

समाजसेवी अमरदीप कुमार जय

जिलाधिकारी से की गुजारिश

समाज सेवी अमरदीप कुमार जय ने भोजपुर जिलाधिकारी को उक्त नाबालिगों के नशा सेवन की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनसे आग्रह करते हुए इस दिशा में उचित कदम उठाने और इनके सुधार हेतु आग्रह किया है।साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से सरकारी स्तर पर नाबालिगों के उत्थान और सुधार के लिए बनाए गए विभागों और निजी संगठनों पर नजर रख उनकी इस बाबत की जा रही कार्यशैलियों की जमीनी हकीकत की जांच करने एवं बेहतर प्रबंधन  का आग्रह भी किया है।

अपने भविष्य से अनजान नशे में लिप्त नाबालिग (फोटो सौ अमरदीप)

हमारे समाज के है ये अंग..

अमरदीप ने सड़कों किनारे जीवन बसर करने वाले नाबालिगों के प्रति सहानुभूति रखते हुए और उनके द्वारा नशे की लत के विभिन्न तरीकों के इस्तेमाल पर चिंता जाहिर करते हुए समाज की आम जनता और प्रबुद्ध लोगों से अपील की है की नशे की लत की गिरफ्त में आ रहे इन नाबालिगों के प्रति अपनी सहानुभूति रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा की भले ही ये नाबालिग लावारिस है , गन्दगी में रह सड़कों किनारे अपने जीवन को व्यतीत कर रहे है लेकिन इनमें नशे के प्रति बढ़ती चाहत हम सभी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है क्योंकि नशे की लत की पूर्ति के लिए यही नाबालिग अपराध की दुनिया में कदम रखते जा रहे है। जिसकी शुरुआत छोटी छोटी चोरियों जैसे अपराधों से होती है।
समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने कहा की यदि इसके खिलाफ जन मुहिम नही छेड़ा गया तो इनके अपराधिक भविष्य से हम अपने आपको सुरक्षित नहीं कर पाएंगे क्योंकि ये हमारे समाज के बीच के ही है और इनकी हर गतिविधियों का असर हमारे ऊपर किसी न किसी रूप में अपनी छाप छोड़ेगा ही।

जनप्रतिनिधि भी है विमुख।

अमरदीप कुमार जय ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से यह सवाल करते हुए कहा है की आखिर जनप्रतिनिधियों वो चाहे किसी वार्ड के पार्षद,शहर की मेयर,विधायक और सांसद को समाज में फैल रही इन कुरुतियों की तरफ ध्यान क्यों नही जाता है,क्या यह लावारिस है इसलिए या ये उनके वोटर नही है इसलिए…जो भी हो यह चिंता की बात है।इन्हे इन सामाजिक पहलुओं पर गहन चिंतन और इसके निराकरण की पहल करने की जरूरत है।

नशे की लत को पूरी करता नाबालिग(फ़ोटो सौ. अमरदीप)

नशे की हालत में थे नही समझे..

अमरदीप कुमार जय ने बताया की उनके द्वारा इन मासूमों की नशा करते हुए ली गई तस्वीरों के बाद उन्होंने उक्त मासूमों को नशा के सेवन नही करने हेतु समझाया परंतु नशा उनके मस्तिष्क पर इस कदर हावी था की उन्हे मेरी बातों से कोई फर्क पड़ता नज़र नहीं आया। हालांकि की उन्होंने कहा की निजी तौर पर वो इसके सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कार्य करेंगे।

Related posts

देहरादून:मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड एवं सचिवालय एथलीट और फिटनेस क्लब के तत्वावधान में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

भू-अर्जन न्यायाधीश ने किया हवेली रेस्तरां का उद्घाटन।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने किया डुमरी प्रखंड में क्रियान्वित विकास योजनाओं का निरीक्षण, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह के जन्म दिवस पर सैंकड़ों खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

भोजपुरी चित्रकला का संरक्षण व संवर्धन तभी संभव है जब भोजपुरी भाषा भाषी लोगों में अपनी कला व संस्कृति के प्रति गौरव बोध होगा:संजीव सिन्हा

rktvnews

भारत और सऊदी अरब ने रसायन और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में सहयोग मजबूत किया।

rktvnews

Leave a Comment