RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाया एक और विश्व कीर्तिमान शिक्षा राज्य मंत्री को सौंपा वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट ।

जयपुर/राजस्थान 30 अगस्त। राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गत 26 अगस्त को प्रदेश की 65 हजार 122 सरकारी स्कूलों में नो बैग डे के तहत एक ही दिन में 58 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ‘असुरक्षित स्पर्श‘ के बारे में जागरूक करने की गतिविधि को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स‘ में विश्व कीर्तिमान के रूप में दर्ज किया गया है। शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान को मंगलवार को शासन सचिवालय के मंत्रालय भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने सौंपा।
इस मौके पर शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती खान ने कहा प्रदेश की स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बनाने और इंसानियत की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण कदम है, इससे बच्चे विजिलेंट और सुरक्षित होंगे, ऐसे कार्यों की समाज को बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्राइवेट स्कूलों में भी यह कार्यक्रम चलाया जाएगा, वहीं पेरेंट्स को भी अवेयर करने की पहल की जाएगी। उन्होंने ‘गुड टच बैड टच‘ जैसे संवेदनशील विषय पर वृहद स्तर पर बच्चों में जागरूकता पैदा करने की मुहिम चलाते हुए विश्व कीर्तिमान बनाने पर शासन सचिव नवीन जैन और शिक्षा विभाग की पूरी टीम की मेहनत, प्रयासों और योगदान की सराहना की।
शासन सचिव नवीन जैन ने बताया गत शनिवार को प्रदेश की 65 हजार 122 सरकारी स्कूलों में नो बैग डे के तहत प्रातः 8 से 12 बजे के बीच एक लाख से अधिक सेशंस में 58 लाख से अधिक बच्चों को ‘असुरक्षित स्पर्श‘ के बारे में जागरूक और प्रशिक्षित किया गया। इस एक्टिविटी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के इंडिया एडिशन द्वारा विश्व कीर्तिमान के रूप में दर्ज किया गया है। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय और विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्रों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 50 जिलों में 50 वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई। राज्य स्तर पर 1200 मास्टर ट्रेनर्स को तैयार करने के बाद उनके माध्यम से 50 जिलों के स्कूलों से चयनित एक-एक टीचर को अपने स्कूल के बच्चों में ‘असुरक्षित स्पर्श‘ के बारे मे समझ विकसित करने के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षित किया गया। इन प्रशिक्षित टीचर्स ने 26 अगस्त को एक ही दिन में प्रदेशभर के स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करते हुए यह कीर्तिमान बनाया।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग की विशिष्ट सचिव चित्रा गुप्ता, स्कूल शिक्षा निदेशक कानाराम, संयुक्त शासन सचिव किशोर कुमार सहित अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने भीम राव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित किया कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर : सुख की इच्छा करना ही दुख का कारण : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उन्मुखीकरण व प्रथम किस्त वितरण समारोह का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र पर बनेगा वोटर फेसिलिटेशन सेन्टर:जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment