RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डॉ नेमीचन्द्र शास्त्री विद्यालय में सम्मान सह कला प्रदर्शनी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई। मंगलवार को डॉ नेमिचन्द शास्त्री कन्या उच्च विद्यालय आरा के प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय सम्मान सह कला प्रदर्शनी आयोजित किया गया। यह आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पिछले 1 माह से चलाया गया कलात्मक सृजनात्मक गतिविधियों का सामूहिक प्रदर्शनी के रूप में किया गया। आयोजन का विधिवत उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चन्दन प्रभाकर के साथ, जिला प्रभारी कस्तूरबा गांधी आरा मिथिलेश कुमार नागेन्द्र नाथ पाण्डेय, ममता मिश्रा, नेमिचन्द शास्त्री कन्या उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक निभा कुमारी ने दिप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चन्दन प्रभाकर जी ने संबोधित करते हुए कहा, इस तरह का रचनात्मक गतिविधि जनित आयोजन से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एक रचनात्मक बदलाव आएगा। निश्चित रूप से कला शिक्षकों ने कड़ी मेहनत कर बच्चों के बीच कला के उत्कृष्टता को पिरोया है। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जिला प्रभारी मिथिलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कला संस्कृति जीवन का हिस्सा होता है। छात्राओं ने कला के विभिन्न शैलियों शिल्पों को बड़ी बारीकी से अध्ययन किया और बनाया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन जी ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्तब्ध थे। छात्राओं द्वारा प्रदर्शित कला को देख उद्वेलित हो बोले कि निश्चित रूप से कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने इस तरह का सृजनात्मक आयोजन पहली बार देखी। इस अवसर पर ललित कला से जुड़े कला का व्यापक स्वरूप देखने को मिला। गीत संगीत का प्रस्तुति भी हुआ, वरिष्ठ लोक गायक नागेन्द्र पाण्डेय के साथ नाल पर देवेश कुमार दूबे ने बड़ा मौलिक अंदाज में प्रस्तुति दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आरा,गड़हनी, चरपोखरी, बिहिया,तरारी, संदेश, उदवंतनगर नगर, जगदीश पुरा,अगीआंव, के छात्राओं द्वारा सृजित कला को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें प्रथम स्थान सहार, द्वितीय स्थान गड़हनी, तृतीय स्थान गोरपा के छात्राओं ने हासिल किया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, कंप्यूटर , संगीत, और कला प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। भोजपुर के धरती पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का यह पहला कलात्मक प्रयास था जो लोगों को आकर्षित कर रहा था। आयोजन का विधिवत संचालन वरिष्ठ चित्रकार रौशन राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन निभा कुमारी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में मुख्य अशोक कुमार राय, दिलिप कुमार, ममता मिश्रा,पुजा ओझा, अनिता कुमारी, अविनाश कुमार, राजकुमार,ओम प्रकाश के साथ बहुत लोग और छात्राएं उपस्थित थीं।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने खट्टा प्रहलादपुर के गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह: SIR संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से की मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा:नववर्ष 2026 एवं मकर संक्रांति पर्व को लेकर जिला प्रशासन की सुदृढ़ सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की व्यापक तैयारी।

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: बढ़ते अपराध को ले नागरिक समाज एवं रंगकर्मियों के प्रातिंधी मंडल द्वारा एसपी को दिया गया ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment