RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

महिला कर्मियों एवं दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित होने वाले मतदान बूथ बनाये जायेंगे:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,अनुपम राजन

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)22 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने गुरुवार को बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में प्रदेश में 3500 मतदान केन्द्रों पर महिला मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जायेगा। इन मतदान केन्द्रों पर तैनात पूरा मतदान दल महिला अधिकारी/कर्मचारी का होगा। इसी प्रकार लगभग 250 मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जायेगा। इन मतदान केन्द्रों पर मतदान दल दिव्यांग अधिकारी/कर्मचारी का ही होगा।
श्री राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के संचालन के लिये लगभग 5 लाख 20 हजार मतदान कर्मी, सेक्टर ऑफिसर, पुलिस कर्मी के रूप में अधिकारियों/कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगायी जा रही है। मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केन्द्र में संबंधित बीएलओ भी उपस्थित रहेंगे। उनके पास वर्णाक्रमानुसार मतदाता सूची भी होगी, जिससे कोई भी मतदाता मौके पर ही यह जान सके कि मतदाता सूची में इनका नाम किस नंबर पर है।
श्री राजन ने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा माइक्रोसाइट https://elections24.eci.gov.in/ तैयार की गई है। इस पर लोकसभा निर्वाचन-2024 से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

भोजपुर: बी.एस.डीएवी. में नये सत्र के छात्र-पार्षदों ने लिए शपथ।

rktvnews

सारण: विश्व पृथ्वी दिवस पर छपरा वन प्रमंडल ने say no to plastic के पोस्टर किए प्रकाशित।

rktvnews

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक।

rktvnews

वैशाली:स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान तिथि का हुआ मानव श्रृंखला का निर्माण।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी ने किया पालनाघर का उद्घाटन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने #SKILLTHENATION AI चैलेंज का शुभारंभ किया तथा वर्चुअली ओडिशा के रायरांगपुर में इग्‍नू क्षेत्रीय केंद्र और कौशल केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment