RKTV NEWS/सारण (बिहार)23 अप्रैल।सारण वन प्रमंडल छपरा द्वारा 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर Say No to Plastic के पोस्टर को प्रकाशित किया गया जिसमे प्लास्टिस से हमारी धरती को होने वाले नुकसान एवं इससे बचाव को दर्शाया गया है। 22 अप्रैल को दुनिया भर में पृथ्वी दिवस को मनाया जाता रहा है इस वर्ष इसका विषय ‘Planet vs Plastic’ रखा गया था। हम सभी मानवजाति हमारे ग्रह स्वास्थ्य की खातिर प्लास्टिक को समाप्त करने की हमारी प्रतिबद्धता में अटूट बनाने का और 2040 तक सभी प्लास्टिक के उत्पादन में कमी लाने का संकल्प करते है। पिछले साल दुनिया भर में 500 बिलियन से अधिक प्लास्टिक बैग – प्रति मिनट दस लाख बैग – का उत्पादन किया गया था। कई प्लास्टिक थैलियों का कार्यशील जीवन कुछ मिनटों का होता है, उसके बाद सदियों का जीवनकाल होता है। प्लास्टिक विघटित होने के बाद भी, वे माइक्रोप्लास्टिक, सूक्ष्म कणों के रूप में बने रहते हैं जो ग्रह पर जीवन के हर क्षेत्र में व्याप्त हैं। इस वर्ष पृथ्वी दिवस का लक्ष्य 2040 तक प्लास्टिक के उत्पादन में 60% की कमी लाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्लास्टिक मुक्त भविष्य का निर्माण करना है।
वन प्रमंडल पदाधिकारी छपरा द्वारा बताया की नगर निगम और नगर पंचायत के द्वारा प्लास्टिक बैग इस्तेमाल करने वाले दुकानदार और लोगो के खिलाफ कानूनी करवाई निरंतर किया जा रहा है।
साथ ही say no to plastic के पोस्टर को आम जनता के जागरूकता हेतु दुकानों एवम प्रतिष्ठानों में लगाने हेतु निर्देश भी दिए।
कोई भी आम आदमी प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों एवं लोगो के खिलाफ शिकायत नगर निगम/ पंचायत कार्यालय या वन प्रमंडल कार्यालय छपरा में कर सकते हैं।
पिछले वर्ष माह मई 2023 से माह मार्च 2024 तक सारण जिला में लगभग 3000 kg प्लास्टिक को नगर निगम एवं नगर पंचायत द्वारा जप्त कर लगभग 6.5 लाख का दंड राशि वसूल किया गया है।

