RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान में निकाली गई तिरंगा रैली।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अगस्त।भारत सरकार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार जगजीवन कॉलेज, आरा में शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का संदेश देना था।प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा सिंह ने तिरंगा फहराकर एवं राष्ट्रगान के साथ की। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर छात्र-छात्राओं ने ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए।हर घर तिरंगा अभियान’ स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराना चाहिए।राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी जुली कुमारी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा उसे फहराने और उतारने के नियमों की जानकारी दी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौतमपुरा से 1.34 लाख किसानों के खातों में अंतरित की 249 करोड़ रूपए भावांतर राशि।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने समाहरणालय परिसर में स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:सड़क दुर्घटना कम करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता लगातार हो:उप विकास आयुक्त

rktvnews

बिहार: बक्सर:डी. के. कॉलेज, डुमराँव में एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण के दौरान मोटिवेशनल स्पीच और सात निश्चय योजना की दी गई जानकारी।

rktvnews

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई की।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगी भोजपुर की दो बेटियां।

rktvnews

Leave a Comment