RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: बी.एस.डीएवी. में नये सत्र के छात्र-पार्षदों ने लिए शपथ।

स्टूडेंट्स कॉउंसिल बच्चों के भीतर नेतृत्व व दायित्व बोध के लिए जरूरी :डॉ.कुमार जीतेंद्र

विद्यालय की आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्था को अनुशासित व सक्रिय बनाता है स्टूडेंट्स कॉउंसिल : नीशू जायसवाल

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 मई।आज स्थानीय बी.एस.डीएवी. प.स्कूल में नये सत्र के लिए नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद(स्टूडेंट्स कॉउंसिल) के सभी प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की सपथ दिलाई गई। सत्रारंभ के ठीक एक माह बाद इस नये अकादमिक वर्ष के सफल संचालन में विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी परिषद का गठन किया गया।
गायत्री मंत्रोच्चार , द्वीप प्रज्जवलन तथा अतिथियों के स्वागत के साथ समारोह आरंभ हुआ। सपथग्रहण समारोह को संबोधित करती हुई प्रधानाचार्या श्रीमती नीशू जायसवाल ने कहा कि किसी भी विद्यालय के कुशल संचालन में वहाँ के स्टूडेंट्स कॉउंसिल की अहम भूमिका होती है। इससे विद्यालय की आंतरिक शासन व्यवस्था अनुशासित व सक्रिय बनी रहती है। इसके सहारे विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना सशक्त होती है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग चिकित्सक डॉ.कुमार जीतेंद्र ने कहा कि छात्र-छात्राओं में नेतृत्व के साथ-साथ दायित्व बोध की समझ को विकसित करने में स्टूडेंट्स कॉउंसिल उपयोगी होता है। आज के आधुनिक समय में नेतृत्व की आरंभिक सीख बच्चोऔ के लिए बेहद जरूरी है। ए.डी.जे आदित्य सुमन , हरिनंदन प्रसाद, विमल किशोर सिंह तथा विद्यालय के विशिष्ट अतिथि राम मूर्ति प्रसाद ने भी कॉउंसिल के लिए चयनित सभी बच्चों को विद्यालय के नये सत्र के संचालन के प्रति उनके कर्तव्यों व दायित्वों की ओर इशारा करते हुए भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
चयनित बच्चों में अनुष्का सिंह को हेड गर्ल व आशीष अंजन को हेड ब्वॉय (क्रमश: आठवीं बी व सी ) के रूप में शपथ लिया। इसके अतिरिक्त साम्भवी , सातवीं ‘एफ’ को डिप्टी हेड गर्ल तथा आर्यन मिश्र , सातवीं ‘बी’ को डिप्टी हेड ब्यॉय ,शशांक पाण्डेय तथा मानसी चौधरी स्पोर्ट्स कैप्टन , हर्षित कुमार व साक्षी ठाकुर , डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन , आश्वी श्री तथा गार्गी , हर्षित व मोहित को क्रमश: कल्चरल हेड गर्ल/ हेड ब्यॉय तथा डिप्टी हेड गर्ल/ ब्यॉय के रूप में सपथ दिलाई गई। इसके साथ-साथ खुशी, सत्या, पलक,दीप्ति, राधे, प्राची, सुदीप्ति आदि ने भी अपने-अपने हाउस के कैप्टन का पदभार ग्रहण करते हुए सपथ लिया।
इस समारोह के साथ-साथ विद्यालय की नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आज ‘पुल डे’ का भी आयोजन हुआ। नर्सरी के सभी बच्चों ने कृत्रिम रूप से बनाये गए पानी-पुल में भिगने-भिगाने का खूब आनंद लिया। इस समारोह में विगत वर्ष के सभी टॉपर तथा सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का कुशल संचालन वरिष्ठ शिक्षिका सुनीता द्विवेदी ने तथा समारोह को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने अपनी सक्रिय भूमिका अदा की। सभी उपस्थित अभिभावकों तथा अतिथियों का स्वागत-सत्कार व धन्यवाद प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने किया।

Related posts

इंदौर:कॉलेजों में प्राचार्य एवं प्रोफेसरों को सार्थक ऐप में उपस्थिति अंकित कराना जरूरी।

rktvnews

बसंत !

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने शहीद सोमबीर के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹50 लाख की धनराशि की स्वीकृति।

rktvnews

कैबिनेट ने मिशन शून्‍य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के उद्देश्‍य से भारतीय रेलवे के सहयोग के लिए भारत और यूनाइटेड स्‍टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसऐड/भारत) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।

rktvnews

वाराणसी:उ.प्र.भोजपुरी संघ के प्रांतीय उपसचिव राजेन्द्र गुप्त के निधन पे श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

महाकुंभ : सीमाओं से परे एक उत्सव

rktvnews

Leave a Comment