RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिला पदाधिकारी ने किया पालनाघर का उद्घाटन।

कामकाजी महिलाएं कार्यावधि में अपने बच्चे को पालना घर में देख रेख के लिये रख, निश्चिन्तता से कर सकती हैं अपने काम।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)17 जनवरी।काम काजी महिलाओं के 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों की देख-रेख के हेतु सारण समाहरणालय के सामने विकास भवन में पालनाघर का निर्माण किया गया है।
गुरुवार को जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा पालनाघर का उद्घाटन किया गया।
पालनाघर में रह रहे बच्चों की देख-भाल हेतु दो कर्मी- गुड्डी कुमारी, क्रेच वर्कर, एवं कुमारी शान्ता, सहायक क्रेच वर्कर को नियुक्त किया गया है।
समाहरणालय या उसके आस-पास के कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों के बच्चों के लिए कार्यालय अवधि या जब तक वो कार्यालय में कार्य कर रही हों, तब तक पालनाघर खुला रहेगा।
छोटे बच्चों की माएं जो समाहरणालय या उसके आस-पास में कार्यरत है, उन्होंने काफी खुशी जताई कि पालनाघर खुलने से बच्चों को रखने की समस्या दूर होगी। समाहरणालय स्थित कार्यरत महिला कर्मियों के द्वारा उद्घाटन के समय 04 बच्चों का पंजीकरण कराया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि सभी कार्यालयों में भ्रमण कर सूची तैयार कर लें। समाहरणालय स्थित कोई कार्यरत महिला अपने बच्चों को पालनाघर में रखना चाहें तो रख सकती है, उन बच्चों का वहाँ पूर्ण ध्यान रखा जायेगा।
पालनाघर के उद्घाटन के समय उप विकास आयुक्त, निदेशक, ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, केन्द्र प्रशासक, मनोसमाजिक परामर्शी, जेन्डर स्पेशलिस्ट, डाटा ऑपरेटर, क्रेच वर्कर, सहायक क्रेच वर्कर एवं अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

Related posts

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 मार्च 26

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 24

rktvnews

बक्सर:30 बिहार बटालियन द्वारा डुमरांव के छठिया पोखरा पर “स्वच्छता रैली और स्वच्छता अभियान” का आयोजन।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने ‘एयरो इंडिया 2025’ के अवसर पर कई द्विपक्षीय बैठकें की।

rktvnews

Leave a Comment