RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित होली एवं रमजान पर विधि व्यवस्था को ले पदाधिकारियों संग की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 मार्च ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार को लोकसभा निर्वाचन- 2024 की तैयारी एवं होली तथा रामनवमी एवं रमजान के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोषांगो के वरीय पदाधिकारियों, सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी, सहित पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की गई एवं निम्न निर्देश दिए गए।
बैठक में होली एवं रामनवमी के पर्व को देखते हुए चप्पे चप्पे पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी को पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया, साथ ही उपद्रवी एवं शरारती व्यक्तियों पर शक्ति से पालन करने का निर्देश दिया गया।
निर्वाचन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, भोजपुर के द्वारा मतदान को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं दबंग व्यक्तियों को पहचान कर उनके मोबाइल नंबर को पहचान करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभारी पदाधिकारी शस्त्र शाखा को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा शास्त्रों का सत्यापन कर शस्त्र की वापसी करवावे एवं उसकी जानकारी उपलब्ध करावे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आवागमन में सभी गाड़ियों की सख्ती से जॉच की जाए एवं अवैध शराब पर परिचालन पर शक्ति बरती जाए, जिससे जिला में होली जैसा पर्व शांतिपूर्ण संपन्न किया जा सके। साथ ही साथ सभी अंचलाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया कि समय निकाल कर बुथ की वेरिफिकेशन भी करते रहे।
सभी थाना प्रभारी को बूथ वाइज कितने फोर्स की आवश्यकता है इसकी फिजिकल वेरीफिकेशन करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया गया।
सभी सेक्टर पदाधिकारी को निर्वाचन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी से ससमय अवगत कराने का निर्देश दिया गया साथ ही बुथ पर वोटरों के लिए सही मैनेजमेंट रखने का निर्देश दिया गया।
मतदान केंद्रों पर एएमएफ (मूलभूत सुविधा) यथा- शौचालय ,पेयजल, विद्युत ,भवन की मरम्मती /मतदान केंद्र तक पहुंच पथ /भेद्य मैपिंग /अर्धसैनिक बलों के आवासन की व्यवस्था/ 20 – 40% से कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर प्रचार प्रसार/ SST /TOLL/ NAKA , नाका/ चेक पोस्ट/ डिस्पैच सेंटर एवं बज्रगृह के लिए चिन्हित स्थलों पर व्यवस्था / निरोधात्मक कार्रवाई, सीसीए का प्रस्ताव से संबंधित आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा सभी विद्यालयों में अवस्थित मतदान केंद्रों में भवन मरम्मती ,शौचालय ,पेयजल आदि का शत प्रतिशत कार्य करना सुनिश्चित करेंगे ,साथ ही इस बात का प्रमाण भी देंगे कि सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल/ शौचालय आदि क्रियाशील है ।पुलिस अधीक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव प्रभावित करने वालों पर नकेल कसने के लिए भेद्य टोला /क्रिटिकल बूथ/ आर्थिक रूप से कमजोर बस्ती में दबंगई/ बल का प्रयोग करने वालों/डराने धमकाने/ पैसा बांटने वाले को ग्राउंड स्तर पर चिन्हित कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ।
प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण के समय सभी कर्मचारी समय पर उपस्थित रहेंगे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान ओ ख़ुद उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए सफल प्रशिक्षण जरूरी है।
उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी विधानसभा अंतर्गत एक-एक महिला बूथ होगा और पूरे जिले में एक दिव्यांग बुथ बनाया जायेगा जो शहरी क्षेत्र में रहेगा।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी कोषांगो वरीय पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सभी कोषांग नोडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी सहित सभी सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Related posts

श्रीमद् विजयरत्न सुंदर सूरीश्वरजी महाराज की 500वीं पुस्तक के विमोचन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का उद्बोधन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने डीआरसीसी का किया औचक निरीक्षण!केवाईपी सेन्टर की गुणवत्ता में लाएं सुधार, बेहतर तरीके से कराएं बच्चों का कौशल विकास : जिलाधिकारी।

rktvnews

एपीडा ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को भारतीय अनार की समुद्री खेप भेजी।

rktvnews

पटना:बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड की तीसरी बोर्ड बैठक संपन्न।

rktvnews

नारनौल: जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने किया ईवीएम की कमीशनिंग के कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विभिन्न संघों और संगठनों के प्रतिनिधि मंडल तथा आम जनता ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

Leave a Comment