RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

निर्वाचन आयोग द्वारा पहले चरण के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करने के साथ आम चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल प्रक्रिया आज सुबह शुरू हो गयी।

इस चरण में 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 19.04.2024 को होगा

बिहार के अलावा सभी 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चरण 1 के नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2024 है; बिहार के लिए यह तिथि 28 मार्च 2024 है

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 20 मार्च ।आम चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज सुबह शुरू हो गयी है। यह प्रक्रिया, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज लोकसभा 2024 के आम चुनावों के लिए 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करने के बाद शुरू हुई है। चरण 1 में इन संसदीय क्षेत्रों में मतदान 19.04.2024 को होगा।
चरण 1 में शामिल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं – अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप एवं पुडुचेरी।
चरण 1 का कार्यक्रम नीचे दिया गया है।

Related posts

राजस्थान:रोजगार उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

समाज में लिंगभेद मिटाने के लिए सरकार कर रही प्रयास : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

पितृपक्ष मेला के अवसर पर पहली बार बड़ी आवासन हेतु बनाया गया है भव्य टेंट सिटी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

रायपुर:मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आई.टी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी तथा अर्थ एवं संख्या के नवनिर्मित एकीकृत भवन का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment