RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड।

बर्लिन आइटीबी में किया सम्मानित, सेशेल्स के पूर्व पर्यटन मंत्री, डॉ. एलन सेंटएन्ज ने किया सम्मानित।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )06 मार्च। पेसिफिक एशिया ट्रैवल राइटर्स एसोसिएशन’ ने राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी को वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर, इंडिया के सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान आईटीबी बर्लिन, जर्मनी में सेशेल्स के पूर्व पर्यटन मंत्री, डॉ. एलन सेंटएन्ज द्वारा दिया गया।
उप मुख्यमंत्री की ओर से पर्यटन विभाग के अधिकारी, अपर निदेशक आनंद त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा देश और दुनिया के विभिन्न पर्यटन मंचों पर राजस्थान के पर्यटन की ब्रांडिंग हो रही है। इसी के तहत पेसिफिक एरिया ट्रैवल राइटर्स संगठन (पटवा) ने राजस्थान ने को यह सम्मान प्रदान किया है।

Related posts

गोवा में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान सुविधा का उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा:जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर वाहन निरीक्षकों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

आदर्श शिक्षक: धर्मदेव सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

rktvnews

देवी का उदय! देवी चौधुरानी ट्रेलर ने इतिहास की सबसे प्रचंड आत्मा को किया उजागर, मुख्य भूमिकाओं में प्रसेंजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी।

rktvnews

रामगढ़: गुमशुदा मूकबधिर बालक को परिजनों को किया गया सुपुर्द।

rktvnews

Leave a Comment