RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रामजी राय ने कहा— भोजपुर को एक बार फिर फासीवादी निजाम के खिलाफ संघर्ष की अगुवाई करनी होगी।

भाकपा-माले के संस्थापकों में से एक एवं वरिष्ठतम नेता कॉ. स्वदेश भट्टाचार्य को आरा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में माले पोलित ब्यूरो सदस्य अमर, जनमत के प्रधान संपादक रामजी राय, सांसद सुदामा प्रसाद , राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 28 नवंबर।भाकपा-माले के संस्थापकों में से एक, पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठतम नेता कॉ. स्वदेश भट्टाचार्य का पिछले 30 अक्टूबर को पटना में निधन हो गया था। उनके संघर्षपूर्ण जीवन, विचारों और पार्टी-आंदोलन में योगदान को याद करते हुए आज आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ. अमर, जनमत पत्रिका के प्रधान संपादक कॉ. रामजी राय, केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं आरा सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद, केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं बक्सर जिला सचिव कॉ. नवीन , केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, राज्य कमेटी सदस्य एवं डुमरांव के पूर्व विधायक कॉ. अजित कुशवाहा, राज्य कमेटी सदस्य एवं अगियांव के पूर्व विधायक कॉ. शिवप्रकाश रंजन, राजद के जिलाध्यक्ष बीरबल यादव, इंसाफ मंच के राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी, माले राज्य कमिटी सदस्य संगीत सिंह, इंदु सिंह, व्यवसायी संघ के नेता उमाशंकर सहित जिले भर से आए सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए माले पोलित ब्यूरो सदस्य एवं जनमत पत्रिका के प्रधान संपादक रामजी राय ने कहा कि जब नक्सलबाड़ी की चिंगारी एकवारी में पहुंची, तो उसे संभालने का काम भोजपुर की संघर्षशील जनता ने किया, लेकिन इस आंदोलन के प्रमुख शिल्पकारों में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भोजपुर संघर्षों की धरती रही है। नागार्जुन ने भी भोजपुर की इसी मिट्टी को लेकर लिखा था— ‘मैं इसी मिट्टी को ढूंढ़ रहा था।’

उन्होंने कहा कि संसद का यह विशेष सत्र परिसीमन के सवाल से जुड़ा हुआ है। परिसीमन की आड़ में देश की एकता को कमजोर करने और समाज को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है। हिंदू-मुस्लिम विभाजन को और गहरा कर राजनीतिक जनाधार के अनुकूल परिसीमन की योजना बनाई जा रही है।

रामजी राय ने कहा कि अंग्रेजों ने भी राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान इसी तरह की फूट डालने वाली चालें चली थीं, लेकिन वे भारत की जनता की एकता को तोड़ने में सफल नहीं हुए। अंग्रेजों को भी इस एकता ने चुनौती दी थी। आज की फासीवादी सरकार यह ऐतिहासिक सबक भूल रही है। यह देश को विभाजित करने और उसे आग में झोंक देने की खतरनाक कोशिश है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में दमन के नए-नए औजार सामने आएंगे। इसलिए हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। पार्टी को निचले स्तर तक मजबूत करना होगा। यही काम कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य लगातार कहा करते थे। लेनिन ने भी सिखाया था कि परिस्थितियों के अनुरूप संगठन का निर्माण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह लंबी लड़ाई है और इसकी बड़ी जिम्मेदारी आप सभी के कंधों पर है। भोजपुर की जनता और लाल झंडे के आंदोलन को इस जिम्मेदारी को उठाना होगा। भोजपुर को एक बार फिर मौजूदा फासीवादी निजाम के खिलाफ संघर्ष की अगुवाई करनी होगी। यही कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वक्ताओं ने कहा कि कॉ. स्वदेश भट्टाचार्य ने भोजपुर में भाकपा-माले को खड़ा करने और मजबूत जनाधार वाला आंदोलन बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उन्होंने सामंतवाद विरोधी संघर्ष और गरीबों-वंचितों की राजनीतिक दावेदारी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। पार्टी के पुनर्गठन से लेकर उसके विस्तार और संगठन निर्माण तक वे लगातार सक्रिय रहे। नक्सलबाड़ी आंदोलन से लेकर आज तक पार्टी और जनांदोलन के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वक्ताओं ने कहा कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी कॉ. स्वदेश भट्टाचार्य ने पार्टी और आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया। उनका निधन भाकपा-माले और पूरे वामपंथी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपने विचारों, संघर्षों और प्रतिबद्धता के जरिए हमेशा पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

उनका संघर्षपूर्ण जीवन और वैचारिक विरासत छात्र-नौजवानों, कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक न्याय के पक्ष में संघर्षरत तमाम लोगों को आने वाले समय में भी प्रेरणा और संबल देती रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन कॉमरेड अभ्युदय, केंद्रीय कमिटी सदस्य व भोजपुर जिला सचिव ने किया।
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘Rising India: Amrit Kaal of Unprecedented Growth’ विषय पर PHD Chamber of Commerce and Industry के 118वें वार्षिक सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया

rktvnews

भोजपुर:लाखा +2 विद्यालय, बरनी में प्रस्तावित नए डिग्री महाविद्यालय से संबंधित कार्यों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय नौसेना – ओमान की रॉयल नौसेना का समुद्री अभ्यास (नसीम अल बहर)।

rktvnews

बेतिया: उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टोला परसौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक, सुजीत कुमार राम निलंबित।

rktvnews

अवैध बालू खनन को ले 2 पोकलेन जब्त।

rktvnews

पटना:आतंकवाद निरोधक दस्ता द्वारा “सामाजिक स‌द्भाव” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment