RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित बनाया व विदेश मे डंका बजाया : जेपी नड्डा !

न संविधान बदलेगा और न आरक्षण खतम होगा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 मई। देश को विकसित बनाने तथा लोकतंत्र की रक्षा में पीएम नरेंद्र मोदी का अहम योगदान है। न संविधान बदलेगा और न आरक्षण खतम होगा। पीएम मोदी ने अयोध्या में रामलला को स्थापित कर अहम मिशाल कायम कर दिया है। जिसकी प्रशंसा देश ही नहीं विदेश में भी हो रही है। आयुष्मान कार्ड, गरीबों को पाँच किलो अनाज देने का काम किया है जो आगे भी चलता रहेगा। गरीब परिवारों का पक्का अवास बनाया गया है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भोजपुर जिले के शाहपुर स्थित ज्ञान स्थली आवासीय विद्यालय के मैदान में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाया। इस बार मोदी सरकार 400 का आंकङा पार करेगी। पूरे देश में मोदी की सुनामी लहर चल रही है। जिस आंधी में इंडिया गठबंधन की लुटिया डूब रही है। देश मे “अबकी बार, मोदी सरकार” की रट लगी हुई है। उन्होंने जनता से अपील किया कि अबकी बार आर के सिंह को जरूर जिताकर भेजिए, तभी केंद्र में पीएम मोदी की सरकार बनेगी और आरा लोक सभा क्षेत्र का विकास होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लालू,राबडी, तेजस्वी की महागठबंधन पाटी नहीं सिर्फ परिवारवाद बनकर रह गई है। इस पाटी में सिर्फ बेटा, बेटी, भाई, भतीजावाद को ही बढावा दिया गया है। बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि  भारत को सोने की चिङिया नहीं, मेक इन इंडिया के तहत भारत को सोने का शेर बनाना है। लालू, राबडी, तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि लालटेन अपने घर को रौशनी देता है। दूसरे घर को नहीं देता है। मोदी जी और नीतीश कुमार जी ने पूरे देश में घर मे बिजली देने का काम किया है। वर्ष 2014 के बाद मोदी जी ने 4 करोङ 21लाख गरीबों का घर बनाया। उसी तरह पाॅच सौ वर्षों से टेंट में विराजमान रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान करने का काम किया है। उसी तरह सीतामढी में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा। बिहार में चारा खाने वाले लोग आरक्षण खत्म करने की बात कहते है। नवरात्र में चारा खाने वाले मछली खाने लगे। आरक्षण मिला तो लालू परिवार के बेटा, बेटी, पत्नी को। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जंगल राज के युवराज रोजगार देने का वायदा कर रहे है जबकि एक लाख नौकरी नहीं दिये। उन्होंने कहा कि दस लाख नौकरी देगें।अगर नहीं दिया तो वोट मांगने नहीं आयेगें। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि देश में मजबूत सरकार के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार बनायें और अबकी बार नरेंद्र मोदी को चार सौ पार करायें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही  देश को बर्बाद कर रखा है। सभा में केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश का चौतरफा  विकास किया है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि अबकी बार मोदी सरकार को चार सौ पार के साथ मुझे समर्थन कर जितायें ताकि अधूरे पङे विकास कार्य को पूरा कर सकूँ। उन्होंने जनता से हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगा। सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, एमएलसी जीवन कुमार, बिहार सरकार के मंत्री जनक चमार, पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व बिधायक मुन्नी देवी, पूर्व बिधायक संजय सिंह टाइगर, राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा, पूर्व बिधायक सुनील पांडेय सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा राज तथा मंच संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, सतीश कुमार भट्ट, राकेश विशेश्वर ओझा,  जिला पार्षद गंगाधर पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, तारकेश्वर ठाकुर, शंभू चौरसिया, शैलेश चंद्र, अरविंद पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, त्रिभुवन सिंह, भरत तिवारी बिरजू, धर्मेन्द्र गुप्ता, ठाकुर दयाल राम, पंकज तिवारी, बंटी पांडे सहित कई गणमान्य नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

माता पद्मिनी का बलिदान अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर : पंचायत उपचुनाव मे 33.65%  मत पड़े।

rktvnews

इंद्रपुरी जलाशय निर्माण व सोन नहर के आधुनिकीकरण के सवाल पर माले के नेतृत्व में सांसदों ने दिया प्रधानमंत्री को ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्र भारत के प्रथम बलिदानी थे डॉ मुखर्जी :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

नारनौल:यूपीएससी में 119वीं रैंक पाने वाले दीपांशु गुप्ता ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता से की मुलाकात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment