RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, सांस्कृतिक संध्या बनी आकर्षण का केंद्र।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)21 फरवरी।तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। सांस्कृतिक संध्या के दौरान दर्शक दीर्घा खचाखच भरी रही। कलाकारों के मंच पर आगमन के साथ ही दर्शकों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उनका स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा और उत्सव का माहौल और भी भव्य हो गया।
द्वितीय दिवस के सायंकालीन सत्र में स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। शिवानी पाण्डे, अग्रिमा गुप्ता, सुप्रिया डांस ग्रुप, कुमारी दित्या, माधवी गुप्ता एवं दीप्ती कुमारी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। ओड़िशा का पारंपरिक गोटीपुवा नृत्य एवं ओड़िसी लोकनृत्य की प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को मंच पर साकार किया। सिमरन शाह डांस ग्रुप द्वारा नृत्य की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।
रात्रि 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपने प्रसिद्ध कैलासा ग्रुप के साथ मंच पर उपस्थित हुए। बैंड की सजीव प्रस्तुति एवं आधुनिक तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के समन्वय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने लोकप्रिय सूफी एवं भक्ति गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की, जिनमें “तेरी दीवानी” एवं “सैयाँ” जैसे चर्चित गीत शामिल रहे। उनके ऊर्जावान एवं भावपूर्ण गायन से पूरा परिसर संगीतमय वातावरण में डूब गया और दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा सभी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों—चाहे वे स्थानीय हों या राष्ट्रीय स्तर के—को मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सभी कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव की गरिमा को और बढ़ाया है।
19 एवं 20 फरवरी को इटखोरी स्थित बक्सा डैम में आयोजित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसमें युवाओं एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आज होगा भव्य समापन समारोह

महोत्सव के अंतिम दिन आज 21 फरवरी को सायंकालीन सत्र में साक्षी प्रिया दुबे, गोण्ड नृत्य दल, सुखराम पाहन एवं दल द्वारा मुण्डारी नृत्य, मृनालनी अखौरी, तमिलनाडु का भरतनाट्यम एवं थापाट्टम, रवि त्रिपाठी (बॉलीवुड गायक) तथा किस्सु राहुल डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। रात्रि 9:15 बजे से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके उपरांत रात्रि 11:00 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

Related posts

उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में पलामू टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवस्थित 3 गाँवो के ग्रामीणों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

भारतीय सेना ने “युद्ध और गोलाबारी के बदलते स्वरूप” विषय पर पहले जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मारक व्याख्यान का आयोजन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री के किसानों की आमदनी दुगनी करने के सपने और उनके जीवन स्तर को संवारने में सहायक है सवा 7501: मलय मिश्रा

rktvnews

भोजपुर : बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की समस्या के मद्देनज़र शाहपुर बीडीओ से मिले भाजपा नेता भूअर ओझा

rktvnews

राजा राम की न्याय -प्रणाली लोकतांत्रिक थी : डा एस एस उपाध्याय

rktvnews

बक्सर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब के साथ विक्रेता को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment