RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय समीक्षा बैठक की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)17 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल क्लब में विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति, वर्ग तक पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर योजना के साथ कार्य करें। बैठक लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कई बार शिकायत मिलती है कि अधिकारी आमजन के कार्यों को उलझा देते है, जबकि अधिकारियों की प्रवृत्ति कार्यों को सुलझाने की होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आमजन को ध्यान में रखकर ही कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर को दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली सुधार के कैंप लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी बिजली घरों में भी आमजन को बिजली बिल सुधार की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दुगुने यात्री आदि कैलाश यात्रा पर आए हैं और भविष्य में इससे अधिक तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त और एमडी केएमवीएन को आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून से पहले सड़कों का पैच वर्क, चौड़ीकरण आदि का कार्य पूरा कर लें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को नालियों की साफ सफाई आदि के कार्य पूरे करने तथा बरसात के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने 2025 में होने वाले कैंची धाम मेले से पहले कैंची में सौंदर्यीकरण और अन्य कार्य पूरा करने ओर सेनिटोरियम बाईपास का पुल निर्माण, डामरीकरण, कैंची धाम के पास अमृत सरोवर आदि के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

rktvnews

किसानों को हर हाल में मिलें गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत का संयुक्त संचालन।

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने शराबबंदी की मासिक समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बागपत:मुख्य प्रेक्षकों ने निर्वाचन कार्यों के नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 9 दिसंबर को राजस्थान की यात्रा पर।

rktvnews

Leave a Comment