RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मोतिहारी:स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में लोक सभा निर्वाचन-2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में बैठक -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/मोतीहारी (बिहार)05 मार्च।स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में लोक सभा निर्वाचन-2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिला के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एवं थानाध्यक्षों के साथ समाहरणालय स्थित डॉ० राजेन्द्र प्रसाद सभा भवन में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में बैठक -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक के प्रारंभ में ही जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यों में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी पदाधिकारी ईवीएम संचालन प्रक्रिया और उसके तकनीक पहलुओं को अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें। मतदान की तिथि से 10 दिन पहले जिला स्तर पर बनाये गये वेयर हाउस से ईवीएम विधान सभावार डिस्पैच सेन्टर पर भेजा जायेगा जहाँ 07 दिनों के अन्दर कमिशनिंग का कार्य पूर्ण करायी जाएगी। यह कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ करायी जाएगी जिसमें चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। ईवीएम कमिशनिंग के सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी और आयोग से प्राप्त प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करायी जाएगी।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मतदान की तिथि से चार दिन पहले वाहन पकड़ना प्रारंभ करेंगे। गाड़ी का चयन मतदान केन्द्र के भवन के आधार पर किया जायेगा। जहाँ एक ही भवन में दो से अधिक मतदान केन्द्र होंगे वहाँ के लिए बड़ी वाहन की जरूरत पड़ेगी। जिला परिवहन कार्यालय के माध्यम से पंजीकृत वाहन के स्वामियों को भी निर्वाचन कार्य में गाड़ी देने के लिए नोटिस किया जायेगा। मतदान कार्य के लिए अधिग्रहित वाहनों को आयोग द्वारा निर्धारित दर पर भुगतान कराया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डिस्पैच सेन्टर पर सभी मूलभूत सुविधा देख ले और प्रत्येक कार्य का माइक्रोप्लान बना लें। सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में लगातार चौकसी बरतने का निदेश देते हुए कहा गया कि छापेमारी अभियान को गति दी जाय। और सिजर की मात्रा बढ़ायी जाय। पिछले एक साल में जहाँ कही भी घटनायें घटी है उसे चिन्हित करते हुए संवेदनशीलता निर्धारित की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर की फाइनल सूची बन गयी है। आज उनका भी प्रशिक्षण कराया जाएगा। सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे अपने स्तर पर भी बीडीओ, सीओ, और थानाध्यक्षों की बैठक करें।

Related posts

उत्तर प्रदेश:श्रृंग्वेरपुर धाम, प्रयागराज में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रिय सखा भगवान निषादराज गुह्य का जन्मोत्सव कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के सम्मेलन की प्रचार गाड़ी को झंडा दिखा किया रवाना।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने पदक जीत ,किया जिले का नाम रोशन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भारत ने एक लंबा सफर तय किया है, अंतरिक्ष क्षेत्र ने पिछले 60 वर्षों में की गई प्रगति को पार किया

rktvnews

चतरा:”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला।

rktvnews

गढ़वा जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, घर-घर पहुंचकर किया जा रहा सर्वेक्षण कार्य।

rktvnews

Leave a Comment