RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चाईबासा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा किया गया निरीक्षण।

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा/झारखंड 18 अक्टूबर।पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद के द्वारा चाईबासा शहर अंतर्गत कोर्ट रोड में फूड स्टॉल एवं अन्नपूर्णा स्वीट्स का निरीक्षण कर फूड लाइसेंस का जांच किया गया। इस दौरान पाया गया कि कई फूड स्टॉल कारोबारी अपना फूड लाइसेंस स्टॉल में लगाने के बजाय घर पर रखे हैं, जिन्हें निर्देश दिया गया कि फूड लाइसेंस अपने स्टॉल में लगाए। पर्व-त्योहार को देखते हुए खाद्य कारोबारियों को विशेष सतर्कता और साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया, साथ ही मिठाई स्टॉल पर निर्माण की तिथि, उपभोग तिथि अंकित करने, हानिकारक रंगों का प्रयोग खाद्य पदार्थ में नहीं करने, एक्सपायर खाद्य पदार्थ का बिक्री नहीं करने के संबंध में भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में खोआ एवं बुंदिया का नमूना भी जांच हेतु संग्रहित किया गया है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जो भी खाद्य कारोबारी फूड लाइसेंस के बगैर कारोबार कर रहे हैं, वो 10 दिनों के अंदर अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर www.foscos.fssai.gov.in के माध्यम से फूड लाइसेंस हेतु आवेदन कर सकते हैं अथवा फूड लाइसेंस से जुड़े किसी भी समस्या होने पर सिविल सर्जन कार्यालय-चाईबासा स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

Related posts

मुजफ्फरपुर में 1100+ करोड़ के निवेश से सीमेंट इकाई लगाएगी अंबुजा।

rktvnews

रीवा में जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत।

rktvnews

उप विकास आयुक्त के किया डा० अंबेडकर छात्रावास सारण एवं अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास नबीगंज का निरीक्षण।

rktvnews

इसरो ने फहराया चांद पर तिरंगा!लोगो में उत्साह।

rktvnews

गिरिडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान- डॉ. अर्चना सिंह

rktvnews

Leave a Comment