RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: मंत्री सत्यानन्द भोक्ता जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल! लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, दिव्यांग लाभुकों के बीच उपकरण व सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों के बीच किया स्वीकृति पत्र का वितरण।

चतरा (झारखंड)07 मार्च।जिला खनिज निधि एवं कौशल विकास सह प्रशिक्षण केन्द्र में मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत 50- 60 वर्ष के लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं परिसंपत्तियो का बुधवार को वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के माननीय मंत्री, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग झारखण्ड सरकार सत्यानन्द भोक्ता शामिल हुए।मंत्री के आगमन पर उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित सभी का भी पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मौके पर समाज कल्याण विभाग अंतर्गत मुख्य्मंत्री कन्यादान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियो का वितरण किया गया। दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल व व्हील चेयर का वितरण किया गया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र, राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के लाभुकों के बीच भी परिसंपत्तियो का वितरण किया गया। वहीं उत्कृष्ट सेविका और सहायिका को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे पोषण पखवाडा -02, 2024 का शुभारंभ बच्चों को  मंत्री एवं उपायुक्त द्वारा अन्नप्रासन्न करा कर किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, समाजसेवी नवल किशोर यादव, समाजसेवी पंकज प्रजापति, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, मंत्री प्रतिनिधि चन्द्रिका यादव, अतीक मंसूरी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Related posts

इंदौर:संभागायुक्त एवं आईजी ने खरगोन में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

rktvnews

उपासक और उपास्य हनुमान्।

rktvnews

भोजपुर: स्वार्थ और वादों की राजनीति का होगा अंत जनता के हितों की होगी रक्षा: सूर्यभान सिंह

rktvnews

अपराधियों एवं अवैध शराब के विरुद्ध भोजपुर पुलिस की कार्रवाई जारी।

rktvnews

भोपाल:होली के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

भोजपुर:बड़कागांव महादलित टोला में विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment