
RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)12 अप्रैल।जीविका परियोजना के तहत केवटी प्रखण्ड में बी.पी.आई.यू जीविका प्रखण्ड कार्यालय खिरमा पथरा में जीविका के कर्मियों एवं कैडर्स को सम्मानित करने के लिए बैठक सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी केवटी,प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक मंतोष कुमार एवं प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सह प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संकुल स्तर पर किए जा रहे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों व कार्यों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सर्वप्रथम सामुदायिक समन्वयक लाल बाबू यादव को मोमेंटो एवं सम्मान सह प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सामुदायिक संगठन के लिए कम्युनिटी मोबाइलाइजर द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बैठक सह सम्मान कार्यक्रम में संबंधित कम्युनिटी मोबाइलाइजर,बुक कीपर एवं एम.बी.के को मोमेंटो एवं सम्मान सह प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,प्रखण्ड परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सह प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
कल्याणी जीविका महिला ग्राम संगठन की कम्युनिटी मोबाइलाइजर सोनी देवी,सोहानी जीविका महिला ग्राम संगठन की रूबी देवी एवं विकास जीविका महिला ग्राम संगठन की संजीला कुमारी को मोमेंटो एवं सम्मान सह प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम समारोह में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी केवटी द्वारा बताया गया है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में जीविका एक मिसाल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। निरंतर सामाजिक एवं आर्थिक भागीदारी में कदम से कदम मिलाकर जीविका दीदियाँ विकास की मुख्य धाराओं से जुड़ रही है एवं राज्य व केंद्र सरकार की अन्य योजना एवं परियोजना द्वारा विभिन्न प्रकार की योजना व परियोजना से जुड़े कार्यक्रम के तहत जीविका से जुड़ी योग्य महिलाएं आर्थिक रूप से न केवल सजग,मजबूत हो रही है बल्कि आत्मनिर्भर होकर सबल बन रही है।
जनसेवा CLF के अंतर्गत कार्य करने वाले कैडर के लिए ऐसा सम्मान कार्यक्रम करने से उत्साह बढ़ता है एवं प्रेरणा लेते हुए सभी कैडर बेहतर कार्य करेंगें।
इस अवसर पर प्रखण्ड परियोजना पदाधिकारी रुखसार प्रवीण,प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक मंतोष कुमार,प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सह प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, लेखापाल ब्रह्मदेव चौधरी,कार्यालय सहायक किशोर चंद्र, सामुदायिक समन्वयक लाल बाबू यादव,डिम्पल कुमारी, रूपा कुमारी,अविनाश पासवान,जनसेवा सीएलएफ की अध्यक्ष मीणा भारती,सचिव सोहानी प्रवीण एवं कोषाध्यक्ष ऊषा देवी एवं निदेशक मंडल के पदाधिकारी सीमा देवी,एमबीके राखी कुमारी एवं सैकड़ों कैडर उपस्थित थे।
