RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

यूपीएससी का परिणाम घोषित:शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान हासिल कर महिला शक्ति का लहराया परचम।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)22 अप्रैल।इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा रही शक्ति दुबे ने UPSC 2024 में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त किया है।
कुमारी शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल प्रयागराज बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण रचा है। शक्ति दुबे मूल रूप से बलिया जिला के बैरिया तहसील थाना दोकटी के रामपुर गांव की निवासी हैं। इनके पिता देवेन्द्र द्विवेदी प्रयागराज में डीपीएस व एडीसीपी ट्रैफिक में पेशकार के पद पर तैनात हैं। मां प्रेमा देवी गृहणी हैं। इनकी जुड़वां बहन प्रगति भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हैं, जबकि इनका छोटा भाई आशुतोष एमसीए कर रहा है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में परास्नातक, शक्ति ने 2018 से अपनी कठिन मेहनत और अटल इच्छाशक्ति के दम पर यह असाधारण उपलब्धि हासिल की। उनके द्वारा चुना गया वैकल्पिक विषय, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध, उनकी शैक्षणिक बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। शक्ति की इस सफलता ने सिद्ध कर दिखाया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि विशेष रूप से युवाओं, खासकर बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो यह दर्शाती है कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने साकार हो सकते हैं। प्रयागराज, जिसे “पूरब का ऑक्सफोर्ड” और विद्या की नगरी के रूप में जाना जाता है, ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक विरासत को सशक्त किया है।
भोजपुरिया माटी बागी बलिया की बिटिया शक्ति दुबे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर “भोजपुरी फाउंडेशन विश्व परिवार” द्वारा हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ ! जय भोजपुरी !

Related posts

गोपालगंज: युवाओं को मतदाता बनने हेतु किया गया जागरूक।

rktvnews

बागपत:श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार बागपत, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल को राखी बांधकर राजभवन में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने की बाढ़ से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ।

rktvnews

भोजपुर: अतिक्रमण हटाने को ले लगातार चलाए अभियान: जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment