RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने चौबीस घंटे नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने के लिए बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की तैनाती तंत्र को अंतिम रूप दिया।

नई दिल्ली/पीआईबी 25 फरवरी।केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, आर.के. सिंह ने 4,000 मेगावाट घंटे (एमडब्ल्यूएच) की क्षमता के बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के विकास के लिए व्यवहार्यता गैप फंडिंग (वीजीएफ) की योजना के संचालन के लिए संरचना को अंतिम रूप देने 22 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली में एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विद्युत मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, भारतीय सौर ऊर्जा निगम, ग्रिड इंडिया और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। .
अधिकारियों को संबोधित करते हुए बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) की कीमत घटी है। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली की मांग के साथ-साथ ऊर्जा संक्रमण की तेजी से बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए बीईएसएस क्षमता की स्थापना को प्रोत्साहित करेगी। मंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न होगी जहां हमारे पास दिन में अतिरिक्त सौर ऊर्जा और शाम के समय अतिरिक्त पवन ऊर्जा होगी, जो जरूरत पड़ने पर भंडारण और उपयोग के लिए पर्याप्त भंडारण प्रणाली तैनात नहीं होने पर बेकार हो जाएगी। यह देखते हुए कि सरकार की भूमिका सक्षम संरचनाएं बनाने की है ताकि निवेश आ सके, मंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह प्रणाली इस तरह से काम करे कि दिन और वर्ष के उस समय ऊर्जा प्रदान कर सके जब राष्ट्र को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता हो।
इस बात पर चर्चा की गई कि बीईएसएस अधिकतम मांग की अवधि के दौरान बिजली देने में सक्षम होना चाहिए और साथ ही ग्रिड को स्थिर रख सके। बिजली की आपूर्ति पावर एक्सचेंजों में विभिन्न बाजार खंडों के माध्यम से की जाएगी। बीईएसएस की चार्जिंग मुख्य रूप से नवीकरणीय स्रोतों से उस समय की जाएगी जब सौर और पवन ऊर्जा से उत्पन्न बिजली उपलब्ध होगी।
बैठक में ऊर्जा अनुबंध और क्षमता अनुबंध पर आधारित बीईएसएस की खरीद के लिए विभिन्न मॉडलों पर चर्चा की गई। इन मॉडलों के फायदे और नुकसान के साथ-साथ उनके कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर भी बात की गई।
भंडारण प्रणाली से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए, नवीकरणीय ऊर्जा से समृद्ध राज्यों के विभिन्न जगहों की चर्चा बीईएसएस के संभावित स्थानों के रूप में की गई।

Related posts

भोजपुर:मेडिकॉन हॉस्पिटल में डॉ.सूर्यकांत निराला ने किया सफल एल्बो रिप्लेसमेंट ऑपरेशन।

rktvnews

गृह मंत्रालय ने केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार से वस्तुओं की खरीद पर लगने वाली GST पर 50% वित्तीय सहायता देने का फैसला किया, यह निर्णय एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज पूर्ववर्ती छात्रसंघ का सम्मेलन 17 मार्च को। तैयारियां जोरों पर:महासचिव डा निर्मल कुमार सिंह

rktvnews

जम्मू-कश्मीर में 4 लेन के 1.08 किलोमीटर लंबे रामबन वायाडक्ट पुल का सफलतापूर्वक निर्माण, एक उल्लेखनीय उपलब्धि : नितिन गडकरी

rktvnews

लोजपा रामविलास भोजपुर विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता बने चदेश्वर राय।

rktvnews

Leave a Comment