RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

मुसहर समाज के उत्थान पर काम करने के लिए पत्रकार डा भीम सिंह भवेश को प्रधानमंत्री ने मन की बात में सराहा!जिला में खुशी की लहर।

डॉ भीम सिंह भवेश

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25फरवरी। आज रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री जी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी ‘भीम स़िह भवेश’ की कृतियो की चर्चा से भाजपा नेताओं सहित जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हे बधाई दी। मन की बात’ के 110 वें संस्करण मे भोजपुर जिला के जाने -माने वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भवेश जी के मुसहर समाज मे किए गए कार्यो की सराहना की गई। मन की बात को सुनते हुए भोजपुर जिला के राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता सहित जनता ने जब भीम सिंह भवेश का नाम प्रधानमंत्री के मुँह से सुना तब सभी लोगो के बीच खुशी और उत्साह से मन गर्वित हो गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समाज के नीचले पायदान के दबे-कुचले जाति मुसहर समाज के उत्थान मे भवेश जी का महत्वपूर्ण योगदान को देश की जनता के सामने बताया। नाम सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,ई.धीरेन्द्र सिंह,विजय सिंह,डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, संजय कुमार सिंह,प्रेम पंकज ललन,रामदिनेश यादव,कौशल यादव,मीरा यादव,उदय प्रताप स़िह,अखिलानंद ओझा,राजेन्द्र तिवारी, कौशल विद्यार्थी, हरेन्द्र पांडेय,सूर्यभान स़िह ,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भोजपुर जिला के लिए गर्व की बात है। पहली बार भोजपुर जिला से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा उक्त कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री जी द्वारा हुआ है।यह हमारे लिए खुशी की बात है।भीम सिंह भवेश जिला के जाने-माने पत्रकार के साथ अपने सामाजिक कार्यो से हमेशा लोगो को ध्यान आकर्षित करते रहते है।

Related posts

भोजपुर:तैराकी की राज्य प्रतियोगिता 10 मई को राजेन्द्र नगर, पटना के तरण-ताल में।

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण हेतु कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का संकल्प पूरा होने पर 5 सदी की प्रतीक्षा और प्रतिज्ञा आज पूर्ण हुई।

rktvnews

मौनी बाबा घंटा घर पर हुई भव्य आरती!घंटा घर का जल्द हो जीर्णोद्वार:हिंदू जागरण मंच

rktvnews

बक्सर: विधानसभा चुनाव को ले चौकीदार परेड आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जनसुराज की बिहार बदलाव सभा का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment