RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:मठ मंदिर संरक्षण सह सेवा समिति, आरा की भागवत कथा आयोजन को ले की गई बैठक।

आरा/भोजपुर 25 फरवरी।आज स्थानीय ” मठ मंदिर संरक्षण सह सेवा समिति ” के द्वारा बड़ी मठिया आरा के प्रांगण में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य मे श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर एक बैठक की गई । यह बैठक मठ मन्दिर संरक्षण समिती के अध्यक्ष चंदन ओझा के अध्यक्षता में प्रारम्भ की गयी।सबसे पहले पूर्व में की गयी बैठक के आलोक में लिए गए निर्णयो पर चर्चा की गयी l अगामी महाशिवरात्री महापर्व के आलोक में चार दिवसीय आयोजन में तीन दिन वृंदावन की कथावाचक पूज्य श्री गंगा मिश्रा जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कराने और चौथे दिन शिव कथा व शिव विवाह के आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। आयोजन के आय-ब्यय पर भी चर्चा की गयी साथ ही साथ बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकारणी के सदस्यगणो के द्वारा बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न निर्णय लिया गया। जिसमे यह तय हुआ की पुरे देश से रामानंद संप्रदाय के रामानंदियों को निमंत्रित किया जाएगा , साथ ही प्रचार प्रसार के लिए पुरे जिले मे प्रचार रथ भ्रमण कराया जाएगा व श्री सीताराम पताका लगाया जाएगा साथ ही पुरे आरा मे प्रचार प्रसार के लिए बैनर- पोस्टर लगाया जाएगा। ताकी इस आयोजन का संदेश प्रत्येक श्रद्धालु तक पहुंचे।
इस बैठक मे राकेश रंजन उर्फ पुतुल, पवन पांडेय, विजय कुमार शर्मा, आनंद यादव, योगेन्द्र सिंह, सुदर्शन राम , सोहन पासवान, अमरदीप कुमार जय समाजसेवी, हरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ दिपू, राजीव रंजन यादव, मनीष यादव, लक्ष्मीकांत जी , भोला गिरी , अमन कुमार, उमेश कुशवाहा, सोना शर्मा, बासुकी नाथ केशरी, बबलू कुमार, सोनू कुमार, रणविजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बंधन बैंक ने बिहार और झारखंड में खोलीं 10 नई शाखाएं ,4 राज्यों में कुल 18 शाखाएं खुलीं।

rktvnews

भोजपुर: निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्रवाई नहीं करने पर डीएम ने अधिकारियों को दी चेतावनी,कहा होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।

rktvnews

दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आज विश्व सर्प दिवस मनाया गया।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

AI और साइबर सुरक्षा लीडर, SecureAuth ने Geoffrey Mattson को नियुक्त किया, उद्यमों को जटिल मानव, मशीन और AI-एजेंट पहचानों को सुरक्षित करने में मिलेगी मदद।

rktvnews

चतरा:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित शिविर में हजारों की संख्या में आम जन पहुँच महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने हेतु दिया आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment