RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में 4 लेन के 1.08 किलोमीटर लंबे रामबन वायाडक्ट पुल का सफलतापूर्वक निर्माण, एक उल्लेखनीय उपलब्धि : नितिन गडकरी

नई दिल्ली/02 नवंबर।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट किए गए संदेशों में कहा है कि हमने जम्मू-कश्मीर में 4 लेन वाले 1.08 किलोमीटर लंबे रामबन वायाडक्ट का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 328 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के उधमपुर-रामबन खंड पर स्थित है।
गडकरी ने कहा कि यह विशिष्‍ट पुल 26 खंडों से बना है और इसकी संरचना में कंक्रीट और स्टील गर्डर्स का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने से रामबन बाजार में पहले लगने वाली वाहनों की भीड़ काफी हद तक कम हो गई है और यातायात का प्रवाह सुगम हो गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व के अनुरूप हम जम्मू-कश्मीर में उत्कृष्टतम राजमार्ग बुनियादी ढांचे का विकास करने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा बल्कि एक शीर्ष स्तरीय पर्यटक स्थल के रूप में इसका आकर्षण भी बढेगा।

Related posts

भोपाल:दिव्य नर्मदा अलंकरण समारोह में 30 रचनाकार सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदीप नारायण दास अध्यक्ष एवं डॉ.आदित्य विजय जैन बने महासचिव।

rktvnews

भारत की तितलियों और पतंगों (लेपिडोप्टेरा) पर एक एक सचित्र मार्गदर्शिका।

rktvnews

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कोहरे के कारण कम दृश्यता से निपटने के लिए सड़क सुरक्षा उपाय किए।

rktvnews

अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हरियाणा के झुंपा गांव में ‘श्री राम महोत्सव’ और ‘खादी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

विश्व योग दिवस पर भाजपा भोजपुर के द्वारा शिविर लगाकर योग दिवस मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment