RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

लोजपा रामविलास भोजपुर विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता बने चदेश्वर राय।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,01जून।लोजपा रामविलास भोजपुर विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार,उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रेम प्रकाश पासवान एवम जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने संयुक्त रूप से श्री चंदेश्वर राय को भोजपुर लोजपा रामविलास विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता के रूप में मनोनित किया है ।श्री चंदेश्वर राय आरा व्यवहार न्यायालय बार संघ के उपाध्यक्ष भी है।नेताओं ने कसा की उनके पार्टी के प्रवक्ता बनने पर आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि वे विधि सम्मत बातो को रखेंगे तथा संगठन की मजबूती पर जोर देंगे। विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता धीरज कुमार ने उन्हें बधाई दिया है साथ ही साथ अपने संबोधन में कहा कि बिहार में नीतीश कुमार अपनी हिटलर शाही नीति चलाकर पूरे बिहार को बर्बाद कर दिए है।वे बिल्कुल संविधान के खिलाफ कार्य करते है।पूरे बिहार को दलित महादलित पिछड़ा अति पिछड़ा में बांट कर ,बिहार में अपराध को बढ़ावा दे कर ,बिहार में घूसखोरी को बढ़ावा देकर, बिहार में महाजंगल राज कायम कर दिए है। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने श्री चंदेश्वर राय को विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता बनने पर उन्हें बधाई दिया है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन के विस्तार पर लगी हुई है ।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी सभी के चहेता बनते जा रहे है सभी के दुखो में आंसु पोछने का कार्य करते है तथा नीतीश कुमार जी की कमियों को उजागर कर जनता के बीच रख रहे है।जनता उनको 2025 में बिहार के सीएम के रूप में देखना चाह रही है तथा जनता ने मन भी बना लिया है।विधि प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पासवान ने कहा कि अगर संविधान को खतरा है तो किसी और नेता से नही ,नीतीश कुमार से है वो अपने स्वार्थ हित में कार्य करते है,संविधान को दरकिनार करते रहते है।नीतीश जी ने बिहार को जाति में बांटा। अब देश को बांटने के चक्कर में है।जनता को सावधान रहने की जरूरत है।

Related posts

दरभंगा:आयुक्त कौशल किशोर ने ली खाद्य आपूर्ति की बैठक।

rktvnews

बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान; ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज।

rktvnews

सन नियो लेकर आ रहा है भावना उपाध्याय का पहला ज्योतिष और वास्तु आधारित शो ‘मोहे लागी लगन’

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी थानाध्यक्षों के साथ हुई समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

30 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रोता जंगल दुःखी इंसान!

rktvnews

Leave a Comment