RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मेडिकॉन हॉस्पिटल में डॉ.सूर्यकांत निराला ने किया सफल एल्बो रिप्लेसमेंट ऑपरेशन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।भोजपुर जिले में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पहली बार सफल एल्बो (कोहनी) रिप्लेसमेंट ऑपरेशन क किया गया है। शहर के महावीर टोला रोड स्थित मेडिकॉन हॉस्पिटल में शनिवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यकांत निराला की टीम ने दो मरीजों का सफल ऑपरेशन किया।
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सूर्यकांत निराला ने 72 वर्षीय पनिहारी देवी के घुटने का सफल रिप्लेसमेंट किया। वहीं, करीब एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में हाथ में गंभीर चोट लगने के बाद परेशानी झेल रही शांति देवी की कोहनी (एल्बो) का भी सफलतापूर्वक रिप्लेसमेंट किया गया।
डॉक्टर के अनुसार, घुटना रिप्लेसमेंट के बाद पनिहारी देवी को जल्द ही चलने-फिरने में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, शांति देवी लंबे समय से हाथ की समस्या से परेशान थीं। एल्बो रिप्लेसमेंट के बाद उन्हें दैनिक कार्यों में काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।मेडिकॉन हॉस्पिटल के डायरेक्टर बादल विराट ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में विभिन्न प्रकार के जटिल ऑपरेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

Related posts

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने नव संवत्सर पर पूजा-अर्चना कर सभी के मंगल की कामना की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मरीजों को सुलभता से मिले एंबुलेंस का लाभ : जिला पदाधिकारी

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल 18 नामांकन पत्र।

rktvnews

डाक विभाग ने अमेरिका के लिए डाक की बुकिंग स्थगित करने की घोषणा की।

rktvnews

देश के 13 प्रतिशत वन मध्यप्रदेश में : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment