RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने तरारी प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में मांगा वोट,की जन सभाएं।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 नवंबर। पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के पूर्व लोकसभा सांसद आर के सिंह लगातार दो दिन तरारी विधानसभा के दर्जनों गाँवो मे जनसंपर्क कर एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन मे वोट की अपील की।
पूर्व मंत्री आर के सिंह रविवार को एकवारी,धवरी, बड़की खराँव,अटपा,अंधारी,बिहटा, मोआपकला, खुटहा बाजार,पनवारी, सिकरहट्टा,कुरमुरी,देव,धनगाँवा,तरारी,बड़का गाँव ,पीरो नगर आदि गाँवो मे जनसंपर्क किए।वहीं शनिवार को भी केन्द्रीय मंत्री द्वारा एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे जनसंपर्क किया गया। उस दौरान अपने प्रिय नेता का जगह-जगह कार्यकताओ और समर्थको द्वारा फूल-माला,अंगवस्त्र और नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
बिहटा जनसभा मे माले के वरिष्ठ नेता मदन साव उर्फ सुग्रीव साव अपने समर्थको के साथ आर के सिंह और केन्द्र सरकार और बिहार सरकार के नीतियों और विकास कार्यो से प्रभावित हो कर एनडीए मे मिल गए। मिलन कार्यक्रम मे आर के स़िह सहित जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह और अन्य नेताओ ने फूल माला और अंगवस्त्र पहना कर एनडीए गठबंधन में शामिल किए।
जनसंपर्क के दौरान विभिन्न गाँव मे जनसंबोधन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय जो गलती हुआ है,वह गलती इस उपचुनाव मे नही होना चाहिए।केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी और बिहार मे नीतीश कुमार की सरकार ने सभी क्षेत्रो मे विकास की है।समाज के सभी वर्गों मे विकास हुआ है। तरारी मे नौ वर्ष पहले जो विकास हुआ था,क्या नौ वर्षो में ऐसा हुआ है? तरारी में वही विकास दिखता है जो,सुनील पांडेय के समय में हुआ था।विगत नौ वर्षो में तरारी मे एक भी काम नही हुआ है।एनडीए गठबंधन विकास पर वोट मांगता है,लेकिन दूसरी तरफ राजद,माले के गठबंधन को कोई विकास से मतवब ही नही है।वे केवल समाज को बाँट कर वोट बनाते है।
पूर्व मंत्री ने आह्वान किया कि हम बंटेगे नही,हम सभी मिलकर वोट करे और भारी मतों से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत को वोट करे।
क्षेत्र के जनता द्वारा पूर्व मंत्री को आश्वस्त किया गया कि आप जैसे विकास पुरूष को खो कर हम लोग पश्चताप कर रहे है,लेकिन अब गलती नही दोहराएँगे और विशाल प्रशांत को विधानसभा भ़ेंज कर तरारी मे विकास की धारा बहाएँगे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने लोकसभा चुनाव मे जनता के समर्थन मिलने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि हम हमेशा आप लोगो के समस्याओं के समाधान के लिए खड़े है। यदि विकास चाहिए तो कमल छाप पर बटन दबाएँ।गरीबो के लिए सारी योजनाएँ केन्द्र और राज्य का एनडीए सरकार ने दिया।एनडीए केवल विकास ही विकास करता है।आज सजग रहे और भाजपा को वोट दे।
कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष संजय स़िह,सहार मंडल अध्यक्ष रविरंजन कुमार,सिकरहट्टा मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह,तरारी मंडल अध्यक्ष वृज बिहारी पांडेय,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन,शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कन्हैया सिंह,व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक आलोक अंजन,शंभु चौरसिया, आदित्य सिंह आदि, मंटु मुखिया,हरेन्द्र पांडेय,सीडी शर्मा, जदयू नेता प्रिंस बजरंगी,मंटु सिंह,गुड्डू सिंह बबुआन,अभिमन्यु स़िह,अजीत सिंह,शालिनी सिंह,दिनेश सिंह सहित एनडीए गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Related posts

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी और आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी पर परिचर्चा।

rktvnews

भोजपुर:वन-वे सड़क पर ट्रकों का कब्ज़ा, कोईलवरवासियों की जान पर बन आई।

rktvnews

अद्भुत प्रजाति का उल्लू पहुंचा आजमगढ़।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित,75% क्लास में उपस्थित अनिवार्य:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

दरभंगा:जिले के मब्बी ओ.पी व बहादुरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाहन जाँच के दौरान जप्त की गई राशि।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भोपाल यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment