आरा/भोजपुर 16 फरवरी। बड़हरा के कायमनगर नगर बजार बीती देर रात सासाराम जाने के क्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान तेजस्वी यादव कहा की आने वाले चुनाव में कोई जाति धर्म मजहब की बात नहीं होगी सिर्फ काम की बात होगी। बेरोजगारी की बात होगी और किसानों की बात होगी। उन्होंने कहा की आजादी के बाद सिर्फ 17 माह में हमने वह करके दिखाया जो कोई सोचता भी नहीं होगा हम जो कहते हैं वह करते हैं।स्वागत करने वाले में अन्य लोगों में जिला परिषद के सदस्य रविंद्र रजक, विनोद चंद्रवंशी,असमंजस यादव, अरुण यादव, अनिल यादव, कायमनगर के मुखिया प्रतिनिधि सरपंच साहब, प्रिंस ठाकुर, मिंटू सिंह, लक्ष्मण सिंह,संजय सिंह, रमेश तिवारी, सुनील यादव,सुबोध जी , भरत यादव,विनोद जी ,रामविलास जी, राजू गुप्ता,मोहम्मद सफीक,धर्मवीर यादव,धर्मेंद्र पासवान,मोहम्मद शौकत अली, शमीम जी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।


previous post
