RK TV News
खबरें
Breaking Newsविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

सीएसआईआर-आईआईसीटी और केएएमपी: 150 से अधिक छात्रों का वैज्ञानिक भ्रमण।

नई दिल्ली/16 फरवरी।नॉलेज एंड अवेयरनेस मैपिंग प्लेटफॉर्म द्वारा रामादेवी पब्लिक स्कूल, हैदराबाद और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाकिमपेट, हैदराबाद के 150 से अधिक छात्रों के लिए सीएसआईआर-भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद, तेलंगाना में कल एक वैज्ञानिक भ्रमण आयोजित किया गया।
इस भ्रमण ने छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की दुनिया में डुबकी लगाने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया। इसका उद्देश्य छात्रों के भीतर वैज्ञानिक अन्वेषण और खोज के प्रति जुनून पैदा करना था।
बातचीत और प्रयोगशाला यात्रा के माध्यम से डॉ. वत्सला रानी (प्रधान वैज्ञानिक और सीएसआईआर-जिज्ञासा समन्वयक, सीएसआईआर-आईआईसीटी, हैदराबाद) और उनकी टीम ने छात्रों को वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। एनारोबिक गैस लिफ्ट रिएक्टर प्रौद्योगिकी, जल शोधन प्रौद्योगिकी और फेरोमोन प्रौद्योगिकी के संबंध में छात्रों ने प्रयोगशालाओं के भीतर प्रायोगिक रूप से नई चीजें सीखीं।
सत्र के अंत में, अनिकेत अरोड़ा (आउटरीच समन्वयक, केएएमपी) ने डॉ. डी. श्रीनिवास रेड्डी (निदेशक, सीएसआईआर-आईआईसीटी) और डॉ. वत्सला रानी (प्रधान वैज्ञानिक और सीएसआईआर-जिज्ञासा समन्वयक, सीएसआईआर- आईआईसीटी, हैदराबाद) के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस तरह के आयोजनों के महत्व का भी उल्लेख किया और बताया कि कैसे केएएमपी का मानना है कि इस तरह की अनुभवात्मक शिक्षा भारत में विज्ञान और अन्य विकासों के प्रति छात्रों की गहरी रुचि और समझ को बढ़ावा देने की कुंजी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने छात्रों को आगामी गतिविधियों जैसे ऑनलाइन ज्ञान साझाकरण सत्र, छात्रों के लिए वैज्ञानिक भ्रमण के साथ-साथ विभिन्न प्रतिष्ठित सीएसआईआर प्रयोगशालाओं/ अनुसंधान संगठन में व्यावहारिक दुनिया में विभिन्न वैज्ञानिक विषयों की खोज, और उनसे संलग्नता के लिए शिक्षकों का सतत व्यावसायिक विकास के बारे में जानकारी दी।

सीएसआईआर-आईआईसीटी के बारे में

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद – भारतीय रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईआईसीटी) वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत सबसे पुरानी राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में से एक है। सीएसआईआर-आईआईसीटी ने अपनी 70 साल की यात्रा में अपनी एक गतिशील, नवोन्मेषी और परिणामोन्मुख अनुसंधान एवं विकास संगठन के रूप में पहचान बनाई है। इसके ग्राहक विश्व भर में फैले हुए हैं। भारत में, यह रासायनिक और बायोटेक उद्योगों का विश्वसनीय गंतव्य है।

केएएमपी के बारे में

नॉलेज एंड अवेयरनेस मैपिंग प्लेटफॉर्म वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च (एनआईएससीपीआर) और औद्योगिक भागीदार एम/एस नायसा कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड (एनसीपीएल), की एक पहल और ज्ञान गठबंधन है। जिसका उद्देश्य रचनात्मकता, सार्थक अधिगम, आलोचनात्मक अध्ययन और सोचने का कौशल विकसित करना है जो छात्रों की अंतर्निहित क्षमताओं को उभारते हैं।

Related posts

पटना:स्वतंत्रता-संग्राम और हिन्दी के महान योद्धा थे महाकवि रामदयाल पाण्डेय : डॉ सुलभ

rktvnews

भोजपुर:विनोबा जी भूमि हिनता मिटाने में भूदान से प्राप्त 22,लाख एकड़ जमीन दान दिया:पूर्व कुलपति प्रो धर्मेन्द्र तिवारी

rktvnews

सारण:Know Your Police कार्यक्रम के तहत सारण पुलिस की नई पहलःसरकारी स्कूलों में भ्रमण, संवेदीकरण और संभावित अपराधों से बचने के लिए वार्ता कार्यक्रम ।

rktvnews

चलंत लोक अदालत यूनिट को किया गया रवाना।

rktvnews

गढ़वा:मानसून अवधि में बालू उठाव, परिवहन एवं अन्य संबंधित गतिविधियों पर निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

15 अगस्त से वितरित किए जाएंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट, राज्यमंत्री गोदारा ने किया पैकेजिंग यूनिट का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment