RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की आइसक्रीम निर्माण इकाइयों पर कार्रवाई।

दो प्रतिष्ठानों से कुल 10 नमूने जाँच हेतु लिए गए।
एक इकाई में निर्माण कार्य बंद-दूसरे को नोटिस जारी।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)11 मई।कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत निरीक्षण एवं जांच कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 मई को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा शहर की दो आइसक्रीम निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण कर कुल 10 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए।

चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड पर कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा राजाराम नगर स्थित चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड इकाई का निरीक्षण किया गया। जहां खाद्य कारोबारकर्ता नीलेश विश्वकर्मा उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान निर्माण हेतु वैध अनुज्ञप्ति उपलब्ध नहीं पाई गई। साथ ही पैकेजिंग सामग्री पर लेबलिंग संबंधी जानकारी भी अपूर्ण मिली। निरीक्षण में रॉ मटेरियल का भंडारण अस्वच्छ एवं अव्यवस्थित पाया गया तथा कुछ जंग लगे सांचे भी उपयोग में पाए गए। निर्माण में प्रयुक्त पानी की जांच रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई। फ्रीजर रूम में खाद्य सामग्री का भंडारण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।
मौके से वनीला फ्रोजन डेजर्ट, केसर पिस्ता कुल्फी, मावा एवं चॉकलेट पेस्ट के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए। वैध निर्माण अनुज्ञप्ति प्राप्त होने तक संबंधित इकाई का निर्माण कार्य स्थगित कर दिया गया है।

रुद्राक्ष आइसक्रीम इकाई का निरीक्षण

इसी क्रम में कृष्णा पार्क कॉलोनी, छोटा बांगड़दा स्थित रुद्राक्ष आइसक्रीम इकाई का भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी नरेश कुमावत उपस्थित पाए गए। जांच में विभिन्न फ्लेवर की आइसक्रीम का निर्माण अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जाना पाया गया। निर्माण में प्रयुक्त कई फ्लेवर बिना लेबल के मिले, जिन पर आवश्यक जानकारी अंकित नहीं थी। खाद्य पदार्थों के भंडारण स्थल पर भी अव्यवस्था पाई गई। मौके से आइसक्रीम के 5 एवं टूटी फ्रूटी का एक नमूना, इस प्रकार कुल 6 नमूने जांच हेतु लिए गए। बिना लेबल पाए गए फ्लेवर्स का मौके पर ही विनष्टीकरण कराया गया। परिसर में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी किया जाएगा।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम।

rktvnews

चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर सर्वसम्मति।

rktvnews

भोजपुर: किसानों को मिलेगा उनकी उपज का उचित मूल्य: जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट 03 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था एवं CCTV के घेरे स्ट्राँग रूम में सुरक्षित: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

16 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान मे टीएसआई महिला कॉलेज में छात्राओं ने बनाये कागज के पॉली बैग।

rktvnews

Leave a Comment