RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : स्वतंत्रता दिवस की धूम पर आन-बान-शान से फहरा तिरंगा।

झंडोतोलन करते बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 अगस्त। भोजपुर जिले मे 78वां स्वतंत्रता दिवस खुशी-खुशी पारंपरिक रूप से धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय आरा सहित विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में झंडोतोलन किया गया। शाहपुर प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख गीता देवी, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद जुगनू देवी, बाल विकास परियोजना कार्यालय में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, बीआरसी भवन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर, शाहपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर  कुमार रजनीकांत, करनामेपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंदन कुमार, बहोरनपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अतिउल्लाह अंसारी, कन्या मध्य विद्यालय, शाहपुर में वरिष्ठ प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ओझा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरौली में प्रधानाध्यापक संजय कुमार गुप्ता,

शाहपुर थाना परिसर में झंडोतोलन करते थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत

भाजपा कार्यालय में भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय एवं भाजपा नेता रामदास यादव, राजद कार्यालय में प्रखंड राजद अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, झौंवा वेनवलिया पंचायत में मुखिया कांति देवी, इंदिरा आवास मध्य विद्यालय, बिलौटी में प्रधानाध्यापक विनोद चौधरी, चन्दा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सरना पैक्स अध्यक्ष नर्मदेश्वर सिंह उर्फ साधू सिंह, बहोरनपुर पैक्स अध्यक्ष रामजी राय, रमदतही मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक मो शहाबुद्दीन ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा कई अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर भी झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर सीओ शम्मा प्रवीन, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, जेई जयनंदन चौधरी,वरिष्ठ प्रदेश भाजपा नेता शंभू शरण मिश्र, लक्षमण तिवारी, तारकनाथ दूबे, भरत तिवारी उर्फ बिरजू, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, उमेश चंद्र पांडे, प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

रक्षा सचिव ने माउंट एवरेस्ट और माउंट किलिमंजारो के पर्वतारोहण अभियानों के पर्वतारोहियों का औपचारिक रूप से स्‍वागत किया

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में कारगिल दिवस पर पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुरिया लोग भाव के प्रेमी:कुमार अजय सिंह गीतकार

rktvnews

झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तत्वावधान में मंत्री श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड, सरकार, सत्यानंद भोक्ता की उपस्थिति में एक दिवसीय कौशल उत्सव व मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन।

rktvnews

तपेश्वर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।

rktvnews

राजस्थान:3 जून को ‘वुमेंस साइक्लोथॉन’ और गीले कचरे से खाद बनाने पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment