RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया विभागों का बंटवारा।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 3 फरवरी। भारत के संविधान के अनुच्छेद 166 (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं संविधान के अधीन बनी कार्यपालिका नियमावली के नियम 6(1) एवं 7(1) के अनुसार मुख्यमंत्री की सलाह से राज्यपाल सचिवालय के आदेश ज्ञापांक-ओथ-01/2024-220/रास(1) दिनांक 03/02/2024 के आलोक में मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन सहित अन्य अनावंटित विभाग रखा है।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्य-कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा विधि सहित 9 विभाग आवंटित किया गया है।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सहित 9 विभाग आवंटित किया गया है।
मंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क सहित 6 मंत्रालय का विभाग आवंटित किया गया है।
मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य तथा अल्पसंख्यक कल्याण सहित 5 मंत्रालय का विभाग आवंटित किया गया है।
मंत्री डा प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा पर्यटन सहित 5 मंत्रालय का विभाग आवंटित किया गया है।
मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण सहित तीन मंत्रालय का विभाग आवंटित किया गया है।
मंत्री संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रौद्योगिकी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का आवंटन किया गया है।
मंत्री सुमित कुमार सिंह को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का आवंटन किया गया है।

Related posts

महंगाई राहत कैम्प – 1.62 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.11 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में बीस सुत्री की कि गई बैठक।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री ने की मत्स्य विभाग व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

अमेरिका के एनएएसडीए के प्रतिनिधियों ने कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत “चलो करे आवास पूरा” अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment