RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

बक्सर: डीएम का अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर “कॉफी पर संवाद”

बक्सर /बिहार 11 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम, बक्सर (समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार) बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजनान्तर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तहत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एम0पी0 उच्च विद्यालय बक्सर के विश्वामित्र हॉल में कॉफी पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एमपी उच्च विद्यालय बक्सर की छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पदाधिकारी के द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सवार्गीण विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमे वन स्टॉप सेंटर 181, 1098 मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता एवं अन्य विभिन्न विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, थानाध्यक्ष महिला थाना, जिला मिशन समन्वयक एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:डीएम ने किया जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:मतदाता जागरूकता के लिए शृंखलाबद्ध मैथिली हास्य व्यंग कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन।

rktvnews

संस्कृति मंत्रालय द्वारा पुणे में “वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ़ कश्मीर” के दूसरे संस्करण का आयोजन।

rktvnews

दो दिवसीय ग्‍लोबल इंडियाएआई शिखर सम्मेलन 2024 सम्‍पन्‍न।

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय वॉलीबॉल अंडर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

झारखंड:यातायात नियंत्रण राज्य सरकार की प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment