RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की प्रेस वार्ता! बजट और केन्द्र सरकार के विकास कार्यो को बताया।

आरा/भोजपुर 03 फरवरी। आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आरा परिसदन मे एक प्रेस वार्ता कर अंतरिम बजट के महत्वपूर्ण तथ्यो के साथ केन्द्र सरकार के विकास कार्यो की विस्तृत चर्चा की।
सांसद सिग्रीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दिशा निर्देश से वितमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद पटल पर अंतरिम बजट को रखा। यह बजट मोदी जी के दस वर्षो के विकास कार्यो का परिणाम है। यह बजट प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करनेवाला है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री जी किसानों, गरीबो,महिलाओं, युवाओं का विकास कर विकसित देश के लक्ष्य को पूरा करना चाहते है।केन्द्र सरकार की सारी योजनाएँ गरीबों के कल्याण,महिलाओं, युवायो और किसानो के लिए है।दस सालो मे ऐसा काम हुआ है,जिसे लोगो ने कभी सोचा भी नही था।पहले गरीबी हटाओ के नारे लगते थे,लेकिन गरीबी के जगह गरीब ही हट जाते थे।आज केन्द्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओ मे कोरोना काल मे मुफ्त वैक्सीन, सभी को पाँच किलो का मुफ्त अनाज,सभी गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से घर,सभी के लिए आयुष्मान योजना के तहत पाँच लाख तक का मुफ्त ईलाज के साथ 25 करोड़ परिवारों को गरीबी रेखा से हटा कर एपीएल मे रखा गया।सबकी आमदनी बढी।महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चुल्हा वितरण कर उन्हे धुआं रहित और स्वास्थ्यवर्धक बनाया।इस बजट मे महिलाओं की आमदनी बढाने के लिए लखपति दीदी की संख्या बढाने का लक्ष्य रखा गया है।जीविका और आशा दीदीओ का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।जीविका दीदी ड्रोन उड़ाकर आमदनी बढाने के साथ खेती मे बढोतरी करेगी।नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास कर केन्द्र सरकार ने नारी सशक्तिकरण को मजबुत किया है।अब राजनीतिक क्षेत्र मे भी महिलाओं की अधिक भागीदारी रहेगी। युवाओ के लिए मोदी सरकार ने रोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप इंडिया योजना को धरातल पर उतारा है,जिससे देश के युवा विभिन्न क्षेत्रो मे विशेषज्ञ बन रहे है और देश को आत्मनिर्भर बनाने मे अपना योगदान दें रहे है।
उन्होने कहा कि आज देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है।हम आज रक्षा क्षेत्र मे भी आत्मनिर्भर बन गए है।आज विश्व के सभी देश भारत के सामने नतमस्तक हो रहे है। प्रधानमंत्री जी के कर कमलो से अयोध्या मे रामलला विराजमान हुए और देश राममय बना। आज हम आयातक ही नही निर्यातक देश बन गए है।अभी हम विश्व की पाँचवी अर्थव्यवस्था है और अगले 2024 काल मे तीसरी अर्थव्यवस्था वाले देश बन जाएँगे।हम विकसित भारत की ओर अग्रसर है।
वहीं विधानपार्षद निवेदिता सिंह ने कही कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को केन्द्र सरकार ने पारित कर देश के आधी आबादी को सशक्त बनाने का कार्य की है।इस सरकार ने महिलाओं के लिए ऐसे कार्य किए हे,जो अभी तक किसी सरकार ने सपने मे भी मे नही सोंचा था। आज देश की महिलाएँ अपने आप को गर्वान्वित महसुस कर रही है और सभी क्षेत्रों मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे कर देश को विकसित बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,मिथिलेश कुशवाहा,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,उदय प्रताप सिंह,हरेन्द्र पांडैय आदि थे।

Related posts

8 जून को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर।

rktvnews

सरकार करों को सरल बनाना, करदाता सेवाओं में सुधार करना – सरकार का निरंतर प्रयास : केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड के ई किसान भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

181 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कार बरामद।

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर महिला सम्मेलन का जयपुर में हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की पुण्यतिथि पर बोले वक्ता इनके योगदान को पढ़ने की जरूरत।

rktvnews

Leave a Comment