RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जनहित के लिए काम करें मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन जी : बाबूलाल मरांडी

हेमंत सरकार की प्रति छाया नहीं बने चंपई सोरेन सरकार : अमर कुमार बाउरी

अपने अंतर्कलह को छुपाने के लिए भागे फिर रहे सत्ताधारी दल के विधायक

चंपाई सोरेन सरकार के पीछे भी राष्ट्र विरोधी ताकतें

तुष्टिकरण के लिए फिर बनी है राज्य सरकार।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय, ओझा वरिष्ठ पत्रकार) 02 फरवरी।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज विघायकदल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। श्री मरांडी ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा की यह सरकार जनहित में निर्णय लेते हुए जनता की भलाई केलिए काम करे।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,सीपी सिंह, बिरंची नारायण, भानु प्रताप शाही, रामचंद्र चंद्रवंशी, जेपी पटेल, राज सिन्हा, मनीष जायसवाल, अमित मंडल, शशिभूषण मेहता, केदार हाजरा, अनंत ओझा, ढुल्लू महतो, रणधीर सिंह, नीरा यादव, अपर्णा सेन गुप्ता, पुष्पा देवी, किशुन दास, केदार हाजरा, समरी लाल, कोचे मुंडा,आलोक चौरसिया, नारायण दास उपस्थित थे।
बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने झारखंड के नव नियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री बाउरी ने कहा कि चंपाई सोरेन जी के घर परिवार ने आज उत्सव का माहौल है। यह अवसर उन्हे राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा द्वारा सदन से सड़क तक की लड़ाई और राज्य की जनता का भ्रष्टाचार के भाजपा की लड़ाई में मिले समर्थन के कारण प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि परिवारवाद के खिलाफ भाजपा की लड़ाई ने उन्हें यह अवसर दिया है कि वे राज्य के सर्वोच्च पद पर बैठ पाए हैं।
श्री बाउरी ने कहा कि उन्हें इस अवसर का उपयोग राज्य की जनता की सेवा केलिए करना चाहिए । कहा कि चम्पाई सोरेन सरकार को हेमंत सरकार की प्रति छाया नही बननी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को अविलंब ईडी द्वारा भेजे गए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देना चाहिए ।
कहा कि हाल ही में रद्द जेएसएससी की रद्द परीक्षा की सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए तभी राज्य की जनता को भरोसा होगा कि यह सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली सरकार है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार पिछलग्गू नही बने बल्कि अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए ।
कहा कि लेकिन कांग्रेस पार्टी की साजिश चलती रहेगी। कांग्रेस का पुराना इतिहास है कि वह सहयोगी दलों की सरकार को फंसाकर अपने बचना चाहती है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्र विरोधी ताकतों से मिली है।इसलिए मुखौटा को आगे रखकर अपना पूरा एजेंडा लागू कराती है।
कहा कि कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली सरकारों के मुख्यमंत्री का वही हश्र हुआ है जो हेमंत सोरेन का हुआ।इसलिए चंपाई सोरेन जी को इससे सतर्क रहना चाहिए। ये आंदोलनकारी रहे हैं इसलिए उन्हें अपनी सोच समझ से काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है यह सरकार पिछली सरकार की तरह ही तुष्टिकरण के एजेंडे को लागू करने केलिए बनी है।
श्री बाउरी ने कहा कि सत्ताधारी विधायकों में पद,कुर्सी केलिए अंतर्कलह है। सोरेन परिवार में अंतरकलह है।पहले भी हेमंत सरकार अपने सत्ता पक्ष के विधायकों को जेल भेजवा चुकी है।
कहा कि इसलिए सत्ता पक्ष के सारे विधायक अपने अंतर्कलह को छुपाने केलिए भाजपा पर ठीकरा फोड़ रहे।अपने अंतर्कलह को छुपाने में जुटे हैं।

Related posts

भाजपा का संगोष्ठी सह परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

“मैंने मेघना से कहा, मैं बिल्कुल सिल्लू जैसी दिखती हूँ”: सान्या मल्होत्रा

rktvnews

दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने कहा, खेल में जीत की शुरुआत दैनिक स्वस्थ आदतों, जैसे बेहतर ओरल हैल्थ से होती है।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना कमांडरों के सम्मेलन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

संगम तट पर फलीभूत हुआ एकता का महाकुम्भ।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बारामती में अजीत पवार के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment