RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:प्रमंडलीय आयुक्त एवं पुलिस उप महानिरीक्षक से मिले गढ़वा उपायुक्त, प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)26 मई।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जिले के प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान गढ़वा जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार तथा आमजन तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं सुगमता से पहुँचाने को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही जिले की विधि-व्यवस्था, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने पर भी चर्चा हुई।

राजस्व, विकास, कल्याण, कृषि एवं पेयजल योजनाओं की समीक्षा पर विशेष जोर

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने उपायुक्त को निर्देश दिया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारा जाए, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक उसका प्रत्यक्ष लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
आयुक्त ने जनता से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान, राजस्व कार्यों में तेजी, जन शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशासन को निरंतर सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत रहने की सलाह दी।
गर्मी के मौसम को देखते हुए आयुक्त ने राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा राजस्व संग्रहण की दिशा में भी सक्रिय एवं प्रभावी पहल करने पर बल दिया।

इसी क्रम में गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक किशोर कौशल से भी औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, प्रशासनिक समन्वय बढ़ाने तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने प्रमंडलीय आयुक्त एवं पुलिस उप महानिरीक्षक को आश्वस्त किया कि गढ़वा जिले में विकास योजनाओं को गति देने, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त, संवेदनशील एवं जनकेंद्रित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

Related posts

मोतीहारी:”विश्व जनसंख्या दिवस” के अवसर पर परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीएम ने सारथी रथ किया रवाना।

rktvnews

लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पवित्र पिपरहवा निशानियों की 127 वर्षों के बाद देश में वापसी का स्वागत किया।

rktvnews

छत्तीसगढ : सत्यवती को अब नहीं होगी चलने में परेशानी।

rktvnews

अडानीपरस्ती : इतना ज्ञान कहां से लाते हो माई-बाप?

rktvnews

भारतीय नौसेना गोताखोरी में सहायक स्वदेशी निर्मितपहले जहाज ‘डीएससी ए20’ को कमीशन करेगी।

rktvnews

Leave a Comment