RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कोषांग तथा एन एस एस इकाई द्वारा संयुक्त रूप से जे जे कालेज में कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अक्टूबर। गुरुवार को जगजीवन कॉलेज, आरा में बिहार विधानसभा चुनाव जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कोषांग,भोजपुर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, जगजीवन कॉलेज इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसकी अध्यक्षता कालेज की प्राचार्या प्रो डॉ आभा सिंह ने किया। इस अवसर जिला उप विकास आयुक्त श्री मती गुंजन सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अनुप्रिया, जिला समन्वयक, लोहिया मिशन, रंजय बैठा, जिला परियोजना पदाधिकारी ,अमित कुमार , बीएलओ ट्रेनर कृष्ण शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्राचार्या ने लोकतंत्र में मतदान की महत्ता को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं को न केवल स्वयं मतदान करने बल्कि अपने आसपास के लोगों एवं संबंधियों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सलाह दी। उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन मे छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र की ताकत मतदान है।अतः मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अन्य लोगों द्वारा भी मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए मतदान करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में कैंपस एंबेसडर विशाल कुमार, मेघा कुमारी और युवराज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर लोकतंत्र में मतदान के महत्व विषय पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भोजपुरी में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई, कि लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। जिसमें जितेश, स्नेहा, अदिति, अभिजीत आदि की का अभिनय जीवंत एवं प्रभावशाली था। अंत मे मंच संचालन अमित कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नवारुण घोष ने किया । इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

बाढ़ की संभावित विपरीत परिस्थितियों को ले जिले के सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों से आपात बैठक!जिला कलक्टर ने आपदा से निपटने के लिए संगठनों से मांगा सहयोग, बोली साथ मिलकर निपटेंगे हर परिस्थिति से।

rktvnews

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

डीपीआईआईटीने सीमेंट उत्पादन डेटा के संग्रह के लिए सीआईएस पोर्टल पर भारतीय सीमेंट उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ परामर्श किया।

rktvnews

भोजपुर: राहुल गांधी के ड्राइवर बन घूम रहे हैं तेजस्वी यादव: रामकृपाल

rktvnews

आरा प्रधान डाक घर में पार्सल बुकिंग सेवा अब 8 से 8 तक।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने किया जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment