RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर प्रखंड के ग्राम पंचायत दलसागर स्थित तालाब पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में किया गया वृक्षारोपण।

RKTVNEWS /आरा (भोजपुर)18 जुलाई।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर प्रखंड के ग्राम पंचायत दलसागर स्थित तालाब पर वृक्षारोपण किया गया।
जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण अवयव है। बक्सर जिलें में मनरेगा योजना अंतर्गत वितीय वर्ष 2024-25 में कुल 301400 पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें प्रति पंचायत 2400 पौधा रोपित किये जायेंगे। बक्सर प्रखंड में 3200 पौधा मनरेगा से रोपित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधे निजी भूमि पर, ग्रामीण सडको के किनारे, जल संचयनों के किनारे एवं अन्य सरकारी भूमि पर रोपित किये जा रहे है।
इसी क्रम में बक्सर प्रखंड के दलसागर स्थित तालाब पर जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में 600 पौधे रोपित किये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पौधे की सुरक्षा हेतु चारो तरफ कटीले तार से घेराबंदी की जायेगी। पौधों के सतत देखभाल एवं सुरक्षा हेतु 06 वनपोषक को रखा जाएगा। जो 05 वर्षों तक लगातार पौधों की देखभाल करेंगे। मनरेगा अंतर्गत उन्हें प्रतिमाह 08 दिवसों का मजदूरी 1960 रूपये देय होगा।
ग्राम पंचायतों में यदि किसी लाभुक जिनके पास अपना जमीन हो पौधारोपण हेतु ग्राम पंचायत के मुखिया, ग्राम पंचायत रोजगार सेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारी से कार्यवधि में सम्पर्क कर सकते है। हरित क्रांति समूह अंतर्गत निजी भूमि पर वृक्षारोपण हेतु कम से कम 10 कटठा भूमि की आवश्यकता होती है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: फोटो युक्त मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन,राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बुलाई गई बैठक,सुपुर्द की गई निर्वाचन सूची की प्रतियां।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने विधि निर्माताओं से राष्ट्रहित के मुद्दों पर दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर:30 दिसंबर को जदयू कार्यकर्ता आभार समारोह भव्य व ऐतिहासिक होगा : राधाचरण साह

rktvnews

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश के स्कूल ऑफ फार्मेसी को कोर्सज शुरू करने की दी मंजूरी।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड कर्मचारी चयन आयोग अंतर्गत जिले में नव नियुक्त 11 अभ्यर्थियों में से 06 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने आवंटित प्रखंडों में दिया योगदान।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुर्नवास हेतु पुनर्वास समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment