RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दर्भसंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक के अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 02 फरवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने 09 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऋण संबंधी मामलों के चयन में तेजी लाए अधिक से अधिक मामलों के ऋणधारकों को नोटिस करें।
बैंक के स्तर से भी ऋणधारकों को लोक अदालत के जरिए मामले के निपटारे के लिए प्रेरित करें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि प्रत्येक बैंक शाखाओं पर राष्ट्रीय लोक अदालत तक के लिए एक विशेष हेल्प डेस्क लगायें, जिसके जरिए लोगों को लोक अदालत में मामलों के निपटाने से होनेवाले फायदों को बतायें तथा प्रचार-प्रसार की उचित व्यवस्था करें।
अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि ऋणधारकों के साथ प्रि-काउंसलिंग शुरू है। ऋणधारक स्वयं भी मामले को लोक अदालत में भेजने के लिए प्राधिकार कार्यालय को आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सर्बानंद सोनोवाल ने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन, 2023 के पूर्वावलोकन समारोह का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुरी लोककथाओं का संसार।

rktvnews

राष्ट्रपति ने की सर्वोच्च न्यायालय में न्यायधीशों की नियुक्ति।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षकों को छात्रों के चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की है आवश्यकता : प्रो सच्चिदानंद सिंह

rktvnews

समस्तीपुर:स्वामी विवेकानंद युगपुरुष थे: डॉ लाभ

rktvnews

भारत-सिंगापुर @60: विकास एवं सहभागिता के लिए साझेदारी।

rktvnews

Leave a Comment