आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)07 जून।आज जिला फुटबॉल संघ भोजपुर की वार्षिक बैठक संघ के अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद के आवास पर उनकी अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने सत्र 22 और 23 का प्रतिवेदन एवं आय- व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।बैठक में सत्र 23 और 24 अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप संबंधी चर्चा की गई साथ ही सत्र के चयनित 15 टीमों को लॉटरी के माध्यम से 4 ग्रुपों में बाटा गया।
बैठक के दौरान धनजी कुमार और वीर बहादुर यादव को सह सचिव का दायित्व सौंपा गया और लिंग पर्यवेक्षक का दायित्व लाल बहादुर लाल,एवं अशोक मानव को लिंग संयोजक का दायित्व सुनिल कुमार सिंह को दिया गया।बैठक में संघ के मुख्य संरक्षक डॉ एस एम ईशा ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।बैठक में सांसद प्रतिनिधि ई धीरेंद्र सिंह, लाल शरण सिंह (संरक्षक),उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह, कार्यालय सचिव रंजन कुमार सिंह,अरविंद कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह,पवन कुमार,पंकज कुमार,शशि भूषण सिंह,धर्मेश कुमार उपाध्याय,राज कुमार,राम कुमार सिंह,पप्पू जी,शंकर सिंह,बृजभूषण सिंह,बिंदेश्वरी नाथ पांडेय,मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।बैठक का संचालन सचिव रविंद्र कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद ने किया।बैठक के अंत में ओडिशा के बालासोर रेल हादसे में मरे लोगो की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थनाएं की गई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।

