
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)01 अप्रैल।शिक्षा विभाग,कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में आज 01 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला की उपस्थिति में मैट्रिक परीक्षा, इंटर परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों, बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित मैराथन दौड एवं गंगा स्वच्छता पखवाडा अंतर्गत कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्वयं सेवकों का सम्मान समारोह समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने लक्ष्य के बारे में बताया एवं जिला पदाधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिला पदाधिकारी ने कठिन परिश्रमों एवं जीवन के मूल्यों को आत्मसात करने को कहा।
जिलें के दूरस्थ क्षेत्रों से छात्र-छात्राओं की सफलता पर जिला पदाधिकारी के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया !
जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मान समारोह में स्मार्ट वॉच, मोमेंटों, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।
मैट्रिक परीक्षा 2026 में बक्सर जिलें में अग्रणी रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
अनुपा कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहाना, प्रतिशत 97.6, रैंक प्रथम
इशा कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर, प्रतिशत 96.08, रैंक द्वितीय
लक्ष्मी कुमारी, गणपति चकनी हाई स्कूल हठिलपुर, प्रतिशत 96.6, रैंक तृतीय
मुस्कान कुमारी, एस0एस0 गर्ल्स हाई स्कूल बक्सर, प्रतिशत 96.6, रैंक तृतीय
सिमरन कुमारी, गर्ल्स हाई स्कूल चौसा, प्रतिशत 96.4, रैंक चतुर्थ।
पुजा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोजपुर कदीम, प्रतिशत 96.2, रैंक पंचम
अरूण रजक, जीपी हाई स्कूल महदह, प्रतिशत 96.2, रैंक पंचम
मुस्कान कुमारी, हाई स्कूल कोरानसराय, प्रतिशत 96, रैंक छठा
वैष्णवी कुमारी गुप्ता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोजपुर कदीम, प्रतिशत 95.8, रैंक सातवा
कल्पना कुमारी, एस0जे0के0 हाई स्कूल कैथना, प्रतिशत 95.6, रैंक आठवा
सलोनी कुमारी, एस0के0आर0 हाई स्कूल तिवारीपुर, प्रतिशत 95.4, रैंक नौवा
मोहित कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पवनी, प्रतिशत 95.4, रैंक नौवा
राज श्री कुमारी, संत मैरी हाई स्कूल नई बाजार, प्रतिशत 95.2, रैंक दसवा
जयधन कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बराढी, प्रतिशत 95.2, रैंक दसवा
प्रिंस कुमार, हाई स्कूल बैरिया, प्रतिशत 95.2, रैंक दसवा

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में बक्सर जिलें में विभिन्न संकाय में अग्रणी रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
कला संकाय
संगम कुमारी, +2 हाई स्कूल कोरानसराय, प्रतिशत 93.2, प्रथम स्थान
प्रज्ञा कुमारी, एम0पी0 हाई स्कूल बक्सर, प्रतिशत 93, द्वितीय स्थान
मनयता वर्मा, एम0पी0 हाई स्कूल बक्सर, प्रतिशत 93, द्वितीय स्थान
आयुष कुमार, +2 हाई स्कूल मुगाँव, प्रतिशत 93, द्वितीय स्थान
बिशाल पाल, +2 हाई स्कूल इटाढी, प्रतिशत 92.8, तृतीय स्थान
वाणिज्य संकाय
स्नेहा कुमारी, राज +2 हाई स्कूल डुमराँव, प्रतिशत 92.2, प्रथम स्थान
रिमझिम कुमारी, राज +2 हाई स्कूल डुमराँव, प्रतिशत 90.8, द्वितीय स्थान
प्रियानी कुमारी, एम0पी0 हाई स्कूल बक्सर, प्रतिशत 89.2, तृतीय स्थान
विज्ञान संकाय
अभिषेक मौर्या, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनारपुर, प्रतिशत 92.4, प्रथम स्थान
मुन्नी कुमारी, उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्नी, प्रतिशत 91.6, द्वितीय स्थान
निशा कुमारी, हाई स्कूल लाखनडिहरा, प्रतिशत 91.6, द्वितीय स्थान
रोहित कुमार वर्मा, राजकीय +2 हाई स्कूल नैनीजोर, प्रतिशत 91.6, द्वितीय स्थान
अनुराग गुप्ता, बी0एन0 हाई स्कूल ब्रह्मपुर, प्रतिशत 91.4, तृतीय स्थान
बिहार दिवस 22 मार्च 2026 के अवसर पर आयोजित 11 नंबर लख से सोंधिला पुल तक आयोजित रन फॉर फिट प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय (बालक/बालिका) वर्ग के विजयी प्रतिभागियों के नाम
बालक वर्ग
सचिन कुमार, राज नारायण यादव, सिमरी, प्रथम स्थान को 5000 रुपया का चेक दिया गया।
विकास कुमार पाल, ललन पाल, बडकागाँव, द्वितीय स्थान को 3000 रुपया का चेक दिया गया।
चंदन कुमार सहनी, नंदलाल चौधरी, कम्हरिया, तृतीय स्थान को 2000 रुपया का चेक दिया गया।
बालिका वर्ग
चाँदनी कुमारी, जग बहादुर चौधरी, कम्हरिया, प्रथम स्थान को 5000 रुपया का चेक दिया गया।
रूपा कुमारी, अमला यादव, लालगंज, द्वितीय स्थान को 3000 रुपया का चेक दिया गया।
खुशबु कुमारी, विनोद भगत, नैट बक्सर, तृतीय स्थान को 2000 रुपया का चेक दिया गया।
जिला गंगा समिति की अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला ने सामुदायिक स्तर पर कार्य करने वाली विभिन्न गैर-लाभकारी संस्थाओं एवं विभागों को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 (16 मार्च से 31 मार्च 2026) के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया।
सम्मानित संस्थाएँ एवं विभाग
रूद्रा गुरुकुल
एनसीसी 30 बटालियन
वन प्रक्षेत्र बक्सर
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड
खेल विभाग बक्सर

इन सभी संस्थाओं ने गंगा स्वच्छता अभियान, स्वच्छता रैली, गंगा स्वच्छता शपथ, वृक्षारोपण एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया और आमजन तक गंगा स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया। पावन नदी गंगा के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।
जिला प्रशासन बक्सर ने ऐसे सभी संस्थानों, विभागों एवं नागरिकों को धन्यवाद दिया है जिन्होंने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


