RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

‘नारी शक्ति’ पर जोर, केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण की घोषणा की।

नई दिल्ली/01 फरवरी।वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्‍य तक पहुंचने और नारी शक्ति पर ध्‍यान केन्द्रित करते हुए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण का प्रस्‍ताव दिया। उन्‍होंने कहा कि सरकार माताओं और बच्चों के स्वास्‍थ्‍य की देखभाल के लिए विभिन्न योजनाओं में तालमेल स्थापित करेगी।
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार सभी पात्र श्रेणियों के बीच इस टीकाकरण को बढ़ावा देगी।
माताओं एवं शिशुओं की देखरेख वाले विभिन्‍न कार्यक्रमों के कार्यान्‍वयन में तालमेल स्‍थापित करने के लिए केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने एक व्‍यापक कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्‍ताव दिया। उन्‍होंने आगे कहा कि बेहतर पोषण उपलब्‍ध कराकर प्रारंभिक बाल्‍यवस्‍था देखरेख एवं विकास के लिए ‘सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0’ के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्‍द्रों के उन्‍नयन में तेजी लाई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि इससे पोषण की डिलीवरी, शुरुआती शिशु देखभाल एवं विकास में सुधार होगा।
निर्मला सीतारमण ने सरकार की डिजिटल इंडिया पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रस्‍ताव दिया कि एक नया यू-विन प्‍लेटफॉर्म देशभर में तेजी से आरंभ किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इस प्‍लेटफॉर्म का उपयोग टीकाकरण के प्रबंधन और मिशन इंद्रधनुष के तहत प्रयासों को आगे बढ़ाने में किया जाएगा।

Related posts

उत्तर प्रदेश: प्रदूषण की समस्या को कम करना और इसके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभावों से आम जनमानस को बचाने के लिए बागपत में ग्रेप-4 लागू।

rktvnews

स्त्री की पीर…! :संदीपिका दीक्षित

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में लगभग 1,900 करोड़ रु० लागत की 551 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

भारतीय आहार से प्रेगनेंसी क्षमता को बढाये :- डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment