RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)17 जून।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए जनहित के कार्यों एवं विकासात्मक योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के माध्यम से आधारभूत संरचना विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण विकास कार्यक्रमों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था की सफलता विभागों के बीच बेहतर तालमेल और सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है।
बैठक में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की NPCI मैपिंग को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) को सभी प्रखंडों में बैंक शाखाओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा, ताकि लाभुकों को अनावश्यक रूप से प्रखंड कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
उपायुक्त ने एक सप्ताह के भीतर सर्वजन पेंशन योजना के सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं आवास योजना के संभावित लाभुकों का चयन ग्राम सभा के अनुमोदन के साथ पूर्ण पारदर्शिता से करते हुए सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में मनरेगा योजनांतर्गत जारी जॉब कार्डों के ई-वेरिफिकेशन कार्य को 1 जुलाई से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंडों में जर्जर एवं अनुपयोगी आवासीय भवनों को चिन्हित कर आवश्यक प्रक्रिया के तहत कंडम घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में पार्किंग निर्माण के लिए भूमि चिन्हित किए जाने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश देते हुए पार्किंग शुल्क अधिकतम 10 रुपये निर्धारित करने को कहा। इसके अतिरिक्त एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में संचालित आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग एवं प्राचार्य, एमजीएम को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर उपायुक्त ने एनएचएआई को जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर पारडीह से बहरागोड़ा तक चिन्हित स्थलों पर वाहनों की गति सीमा की निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
सभी अंचलाधिकारियों को प्रत्येक प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा वेस्ट-टू-आर्ट पार्क निर्माण के भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला स्तरीय कार्यालयों के रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने को भी कहा गया।
बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने स्वयं नशापान से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिला एड्स कार्यालय और आई एम ए के संयुक्त तत्वावधान में एड्स एचआईवी पर सेमिनार आयोजित!एड्स खतरनाक बिमारी, जागरूकता बेहतर उपाय:डिप्टी डायरेक्टर डॉ अरविंद कुमार

rktvnews

कॉर्पोरेट प्रबंधन और विकास को बढ़ावा देते हुए आईआईसीए पूर्वोत्तर में पहला क्षेत्रीय परिसर खोलेगा।

rktvnews

भोजपुर:उदय कुमार सिंह के अवकाश ग्रहण पर महाराजा कालेज कर्मचारी संघ ने उपहार देकर किया विदाई।

rktvnews

47वां सिविल लेखा दिवस कल नई दिल्ली में मनाया जायेगा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं से जुड़ी जानकारी और जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

पटना:समर्थ नारी समर्थ भारत के स्थापना दिवस पर कई प्रदेशों में महिला व बच्चें हुए सम्मानित: माया श्रीवास्तव

rktvnews

Leave a Comment